Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

झोलाछाप के जबरन प्रसव कराने से महिला की मौत, बच्चे की हालत नाजुक












ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। शनिवार को करनैलगंज में एक झोलाछाप द्वारा चलाए जा रहे नर्सिंग होम में प्रसव पीड़ित महिला का जबरिया प्रसव कराने से महिला की मौत हो गई। वहीं बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे परिवार के लोगों ने एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।



नगर में कई निजी नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं। जहां बिना किसी प्रशिक्षित डॉक्टर के ही अस्पताल चलाया जा रहा है। मामला करनैलगंज नगर के गोंडा-लखनऊ मार्ग पर सीएचसी के निकट सकरौरा मोहल्ले में चल रहे अवध हॉस्पिटल जच्चा बच्चा केंद्र की है। यह हॉस्पिटल एक अप्रशिक्षित झोलाछाप डॉक्टर द्वारा संचालित किया जा रहा है।






 क्षेत्र के ग्राम कुम्हरौरा करुआ निवासी राजेश कुमार गोस्वामी की पत्नी सुनीता प्रसव से पीड़ित थी। उसे शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां सीएचसी की स्टाफ नर्स ने समय पूरा न होने की बात कह कर वापस कर दिया गया। वापस जाते समय अस्पताल के पास ही रिजवाना नाम की महिला ने उसे बाबा हॉस्पिटल में महिला चिकित्सकों द्वारा नार्मल डिलीवरी कराने की बात कही और बहला फुसला कर बाबा हॉस्पिटल ले गई। जहां कोई योग्य चिकित्सक मौजूद नही था।अपने आपको डॉक्टर बताने वाले कलीम अहमद उर्फ डॉक्टर झलारे व उनका पुत्र जीशान अहमद निवासी ग्राम मीनापुर थाना कोतवाली करनैलगंज व रिजवाना द्वारा महिला को एक कमरे में ले जाया गया।








जहां उसका अप्राकृतिक तरीके से जबरन प्रसव करा दिया गया। जिससे उसके शरीर से खून का तेजी से रिसाव होने लगा। शाम करीब 3 बजे बताया गया बच्चा पैदा हो गया है और अब कोई दिक्कत नहीं है। धीरे धीरे महिला की हालत बिगड़ने लगी और उसके खून का रिसाव बंद नहीं हो रहा था। महिला की हालत बिगड़ती देख अप्रशिक्षित तीनों लोगों ने देर शाम को उसे गोंडा के एक निजी हॉस्पिटल में ले जाने की सलाह देते हुए बाहर कर दिया। जबकि महिला का रक्त स्राव काफी हो चुका था।







 गोंडा के निजी हॉस्पिटल में जब महिला को ले जाया गया तो वहां के चिकित्सकों  ने महिला की हालत नाजुक होने की बात कर इलाज शुरू किया। थोड़ी देर में महिला की मौत हो गई। पीड़ित का कहना है कि बाबा हॉस्पिटल में कोई भी योग्य चिकित्सक नहीं है। अप्रशिक्षित लोगों द्वारा हॉस्पिटल चलाया जा रहा है।






 रिजवाना नाम की महिला स्वयं को कभी नर्स या  कभी डॉक्टर बताकर खुद ही प्रसव कराती है। बलपूर्वक अप्राकृतिक रूप से प्रसव कराने के कारण ही सुनीता का की मौत हुई है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सुरेश चंद्रा बताते हैं कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है।






 यदि अप्रशिक्षित लोगों द्वारा नर्सिंग होम चलाया जा रहा है तो इसकी शिकायत मिलने पर गहनता से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल करनैलगंज वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की मौत होने संबंधी प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की जांच कराई जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर रिपोर्ट दर्ज करा कर कार्रवाई की जाएगी।








 बाबा हॉस्पिटल के संचालक कलीम अहमद उर्फ डॉक्टर झलारे बताते हैं कि प्रसव कराने वाली महिला रिजवाना एएनएम है और प्रशिक्षित है। उसी के द्वारा हॉस्पिटल में प्रसव कराया जाता है। इस घटना के दौरान वे स्वयं हॉस्पिटल में मौजूद नहीं थे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे