Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पीएसपीएल नेताओं ने किया शिवपाल सिंह यादव का स्वागत









सुनील उपाध्याय 
बस्ती । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ‘पीएसपीएल’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का गुरूवार को पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामकेवल यादव के नेतृत्व में टोल प्लाजा के निकट फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। वे पार्टी कार्यक्रम में हिस्सा लेने बड़हलगंज जा रहे थे। अपने संक्षिप्त सम्बोधन में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती से लक्ष्य हासिल किये जा सकते हैं। इसके लिये पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर वातावरण सृजन करें। 







शिवपाल सिंह यादव का स्वागत करने वालों में विजय यादव, एबादुलहक, सुरेश यादव, हकीकुल्लाह, गोविन्द यादव, विपिन सिंह, गौतम यादव, शालू यादव, पंकज सिंह, रामवृक्ष यादव, राहुल यादव, दुर्गेश यादव, सुरेश यादव, बाल गोविन्द, बालेन्दु यादव, भोलू अंसारी, ममता पाण्डेय, रूबी सिंह, शशि मिश्रा, छाया उपाध्याय, पूनम यादव, पुष्पा यादव, बिन्दू, रेखा, मधु, लक्ष्मी, सावित्री देवी, पूजा देवी, कुसुम के साथ ही बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे