अमरजीत सिंह
फैजाबाद। रुदौली तहसील प्रांगण मे उ.प्र. लेखपाल संघ की एक बैठक तहसील अध्यक्ष रवि प्रकाश पाठक की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक मे रुदौली तहसील मे तैनात लेखपाल राम शंकर गुप्ता के मूल निवास ग्राम पिलखावां थाना रौनाही मे पडोसी व उनके परिवारीजनो के बीच हुए आवादी के भूमि को लेकर हुए विवाद मे राम शंकर गुप्ता के मौके पर न होने के बाद भी उनके विरुद्व फर्जी एफ.आई.आर दर्ज करा दी गई । घटना से इतर कारणो से मरे व्यक्ति के सम्बन्ध मे राम शंकर गुप्ता को नाजायज फंसाया गया है ।
मौके पर मौजूद सभी लेखपालो ने एक स्वर से घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की तथा लेखपाल को फर्जी फंसाने पर व पुलिस द्वारा उत्पीडन करने पर लेखपाल संघ आन्दोलन के लिए बाध्य होगे । अध्यक्ष व मन्त्री बृजनाथ द्विवेदी ने एसडीएम रुदौली त्रिवेणी प्रसाद वर्मा को अपना ज्ञापन सौपा है । श्रीवर्मा ने निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया ।
इस मौके पर शौरभ सिंह, शौभाराम यादव, राज कुमार द्विवेदी, नकछेद भारती, राजित राम, सुभाष चन्द्र मिश्रा, राकेश मिश्रा सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ