Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कांग्रेसजनों ने देश के पहले प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू को किया याद












सुनील उपाध्याय 
बस्ती। बच्चों के अति प्रिय चाचा नेहरू एवं देश के पहले प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू को कांग्रेसजनों ने उनकी जयंती पर याद किया। कटेश्वरपार्क स्थित पार्टी दफ्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पण्डित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गयी। 








अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय ने कहा कि पण्डित नेहरू शांति के पक्षधर थे, उन्होने अपनी नीतियों से वैश्विक स्तर पर भारत को एक पहचान दिलाया और आजीवन धर्मनिरपेक्ष भारत की कल्पना को धरातल पर उतारने में लगे रहे। जिला उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि देश की मौजूदा सरकार धर्मनिरपेक्षता पर आधारित सिद्धान्तों की अनदेखी कर राजनीतिक प्रदूषण फैला रही है। पार्टी दफ्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के बाद कांग्रेसजन रोडवेज स्थित नेहरू तिराहा पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 






पूर्व विधायक रामजियावन, अनिरूद्ध त्रिपाठी, छोटेलाल तिवारी, मो. रफीक खां, बाबूराम सिंह, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, अनिल कुमार भारती, डा. विद्या मिश्रा, शीतला शुक्ला, मानिकराम मिश्रा, कौशल त्रिपाठी, गुड्डू सोनकर आदि ने भी सम्बोधित किया। प्रमुख रूप से शिवविभूति मिश्रा, पिण्टू, गिरजेश पाल, अतीउल्लाह सिद्धीकी, शौकत अली, विवेक श्रीवास्तव, करमवीर, अन्नू शेख, राजदेव, प्रदीप शुक्ला आदि का योगदान रहा। संचालन नर्वदेश्वर शुक्ला न किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे