Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ उत्तेजक नारे लगा कर जताया आक्रोश








सुनील उपाध्याय 
बस्ती। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी के गैरजिम्मेदाराना बयान को लेकर बस्ती जनपद के युवक कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है।




 पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनोज तिवारी के चेहरे पर कालिख पोता है। सोनिया गांधी पर किये आपत्तिजनक टिप्पणी पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं में से एक कार्यकर्ता जो खुद भी तिवारी है उसने कहा कि राष्ट्रवादी बताने वाले भाजपा के लोग उस परिवार पर बेहूदा बयान दे रहे हैं जिसने देश के निर्माण के लिए जान तक न्योछावर कर दिया।






 जिले के शास्त्री चौक पर पुलिस को चकमा देकर यूथ कांग्रेस ने मनोज तिवारी के खिलाफ उत्तेजक नारों के साथ उनके चेहरे को काला कर आक्रोश जताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे