रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा।तरबगंज थाना परिसर में ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों की एक महत्तवपूर्ण बैठक थानाध्यक्ष तरबगंज संजय कुमार दूबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।जिसमे थानाध्यक्ष ने संचालको के साथ आए दिन हो रही घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सावधान रहने की सलाह दी और कहा कभी भी कही भी पुलिस की जरूरत महसूस हो तो तुरन्त नजदीकी थाना/चौकी पर सूचना दे।पुलिस दस मिनट में आपके पास पहुँचेगी।
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को अपने कार्य क्षेत्र मैं सतर्कता बरते हुए कार्य करने की महत्तवपूर्ण जानकारी दी गयी। तथा सुरक्षा के अतिरिक्त टिप्स भी दिए गए इस मौके पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों से उनकी परेशानियों के संदर्भ में भी जानकारी प्राप्त की गई।तथा अपेक्षित पुलिस बल मौके पर तुरंत उपलब्ध कराने की बात की गई। इस मौके पर रामतोष,नरेंद्र सिंह,श्रीपद शुक्ला, जितेंद्र पाण्डेय,विकास तिवारी वा रवि भूषण आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ