Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की डीएम ने की समीक्षा









शिवेश शुक्ला 

प्रतापगढ़ !  विकास भवन सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा जिलाधिकारी शंभू कुमार की अध्यक्षता में की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने शौचालय निर्माण व ओ0डी0एफ0 की समीक्षा में लापरवाह अधिकारियों को कड़ी फटकार लगायी। समीक्षा बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत सबसे धीमी प्रगति विकास खण्ड बाबागंज, लक्ष्मणपुर एवं गौरा में पायी गयी जिस पर जिलाधिकारी ने इन तीनों विकास खण्डों के ग्राम पंचायत अधिकारियों को अन्तिम चेतावनी देते हुये कहा कि शौचालय के निर्माण कार्य तेजी लाये नही तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। 






समीक्षा बैठक में विकास खण्ड बाबागंज के राजापुर बिन्धन ग्राम में शौचालय के निर्माण कार्य में लापरवाही व शिथिलिता बरतने पर जिलाधिकारी ने वहां के ग्राम पंचायत अधिकारी को निलम्बित करने एवं ग्राम प्रधान को नोटिश देने के लिये निर्देशित किया। उन्होने कहा कि बार-बार निर्देश के बावजूद भी अधिकारियों द्वारा सरकार के अति महत्वाकांक्षी अभियान में रूचि नही ली जा रही है जिससे इन विकास खण्डों की प्रगति बहुत ही खराब है यदि इस कार्य में लापरवाही व शिथिलता बरती जायेगी तो सम्बन्धित विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारी के विरूद्ध भी कार्यवाही की जायेगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जो संस्थायें शौचालय का निर्माण करवा रही है यदि उनके द्वारा कार्य में रूचि न ली जा रही हो तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाये। 








शौचालय निर्माण में जिन विकास खण्डों में धीमी प्रगति हो वहां पर ज्यादा से ज्यादा मिस्त्री व मजदूर लगाकर मानक के अनुसार कार्य का पूर्ण कराये। उन्होने कहा कि जिन शौचालयों की जियोटैगिंग अब तक नही हुई है उसका जल्द से जल्द जियोटैगिंग कराये। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुये कहा कि पूर्व की बैठकों में निर्देश के बावजूद भी अब तक ग्राम प्रधान एवं सेक्रेटरी की समिति नही गठित की गयी जिसके लिये उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकान्त पाण्डेय को नोटिश देने के लिये निर्देशित किया। 







अन्त में उन्होने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों जियोटैगिंग का कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण कर लिया जायेगा उनके खातों में 2000 रू0 भेज दिये जायेगें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 दयाराम यादव सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे