Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कोई भी हो सीधे चालान काट वसूलो जुर्माना








 
अमरजीत सिंह 
फैजाबाद।कोई भी क्यों न हो  यातायात नियमो की अनदेखी करने वाले वाहन चालको से सीधे उनके वाहनो का चालान काट कर जुर्माना वसूला जाये।



किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता पुलिस किसी भी प्रकार की न बरते।यह नजारा उस समय देखने को मिला जब महिला थाना प्रभारी प्रियंका पाण्डेय ने एसएसपी जोगेंद्र कुमार एसपी सिटी अनिल कुमार सिंह सिसौदिया व सीओ सिटी धनंजय सिंह कुशवाहा के दिशा-निर्देश पर शहर के विभिन्न चौराहे पर अवैध रूप से संचालित वाहन चालको के खिलाफ वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दिखा।महिला थाना प्रभारी प्रियंका पाण्डेय ने अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियो के साथ शहर के रिकाबगंज सिविल लाइन रेलवे स्टेशन रोडवेज बस स्टैंड मोदहा चौराहा फतेहगंज वजीरगंज नाका चुंगी सहित अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानो पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान खास कर उन  युवा वर्ग के लोगो के शिकंजा कसने का काम किया, जो फर्राटे से वाहन चलाते मिले।









वही जिन लड़कियो व युवतियो के पास वाहन से संबंधित आवश्यक कागजात नही मिला वे महिला थाना प्रभारी प्रियंका पाण्डेय के सामने काफी गिड़गिड़ाने का प्रयास किया परंतु महिला थाना प्रभारी प्रियंका पाण्डेय ने कुछ भी नही सुना बल्कि सीधे यातायात नियमो के तहत कार्यवाही की।इस दौरान महिला एस आई सविता यादव व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।महिला थाना प्रभारी प्रियंका पाण्डेय ने बताया कि पुलिस उच्चाधिकारियो के दिशा-निर्देश पर आगे भी यह अभियान बीच बीच मे निरंतर जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे