Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लड़कियों को छिपी प्रतिभाओं को लाना जरूरी : आकृति श्रीवास्तव










अमरजीत सिंह 
फैजाबाद। फेमिना मिस इंडिया 2016 की टॉप 5 प्रतिभागी रही आकृति श्रीवास्तव का कहना है कि लड़कियों को घर से निकल कर अपने अंदर छिपी प्रतिभाओं को समाज के सामने लाना चाहिए जिसे समाज में उनका भी एक स्थान बन सके।





 क्योकि वर्तमान समय मे लड़कियो का समाज के हर क्षेत्र मे कब्जा है।यह बाते ने  फैजाबाद शहर  की रहने वाली आकृति श्रीवास्तव दीपावली के त्यौहार पर अपने घर आई नव भारत चेतना न्यूज चैनल से खास मुलाकात मे कही। ज्ञात हो कि आकृति श्रीवास्तव ने वर्ष 2016 में हुए मिस इंडिया कांटेस्ट के अपने अनुभव को हमसे साझा किया। 





आकृति का कहना था कि उस कांटेस्ट में वे टॉप फाइव के स्थान से बाहर आ गई थी पर उसके बाद उन्होंने आज तक कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज वे दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद जैसे महानगरों में बड़ी-बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ उनके एडवर्टाइजमेंट शूट करती है, साथ ही फैशन डिजाइनिंग की दुनिया में वह अपनी किस्मत आजमाती रहती है। 





आकृति का कहना था कि उनके इस काम में उसके परिवार का बहुत बड़ा सहयोग है जिसकी वजह से आज वह इस मुकाम पर पहुंची है। आकृति के पास मुंबई फिल्म नगरी से फिल्मों के ऑफर भी आए हुए हैं, साथ ही टीवी सीरियल में भी उनको काम करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है, परंतु उनका कहना है कि क्षेत्र में समय आने पर मैं जरूर काम करूंगी।







फैजाबाद की लड़कियों को अपने संदेश में आकृति ने कहा कि उनके  अंदर किसी भी प्रकार का कोई भी टैलेंट है तो वे घर से निकल कर उसे समाज के सामने रखें जिससे उनके अंदर की प्रतिभा बाहर आ सकें।कुल मिलाकर वर्तमान समय मे आकृति श्रीवास्तव फैजाबाद जिले के साथ साथ अपने कायस्थ जाति व माता पिता का नाम रोशन कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे