Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कोषागार में लागू हुई ई-कुबेर प्रणाली, सीधे मिलेगा आरबीआई से वेतन









शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़ ! कोषागार से ई-कुबेर प्रणाली लागू हो गयी है। इस प्रणाली के लागू होने से कर्मचारियों के वेतन और एरियर भुगतान में अब कोई गड़बड़ी नही होगी और न ही बैंक अफसर गुमराह कर सकेगें। जिले में ई-कुबेर प्रणाली लागू हो गई है इससे अब कर्मचारियों का वेतन और एरियर का भुगतान सीधे भारतीय रिजर्व बैंक से होगा। 






अगर किसी कर्मचारी का खाता नम्बर गलत हो जाता है तो वह धनराशि कोषागार में सुरक्षित रहेगी और कर्मचारी दूसरा बिल बनवाकर प्राप्त कर सकेगा। जिले के अफसरों और कर्मचारियों के वेतन का भुगतान अभी तक भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से किया जाता था। वेतन भुगतान के एवज में भारतीय रिजर्व बैंक एस0बी0आई0 को शुल्क भी अदा करता था। 




मगर सोमवार को जिले में ई-कुबेर प्रणाली लागू होने के बाद अब आर0बी0आई0 सीधे अफसरों और कर्मचारियों के खाते में धनराशि का भुगतान करेगा। वरिष्ठ कोषाधिकारी दीपक बाबू ने बताया कि ने बताया कि सप्ताहभर से चल रही तैयारी का दौर सोमवार को सफल होने में कोषागार के सभी कर्मचारियों का सहयोग रहा।






 वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों के वेतन और एरियर का भुगतान खाते में नही होने पर बैंक का चक्कर नही लगाना होगा बल्कि कर्मचारियों को अपने विभाग से दूसरा बिल बनवाकर भेजने पर तुरन्त भुगतान कर दिया जायेगा। ई-कुबेर प्रणाली के शुभारम्भ पर अनिल कुमार सिंह सहायक कोषाधिकारी, कम्प्यूटर इन्चार्ज फैसल, कुश शुक्ला सहायक लेखाकार, प्रीति पटेल सहायक लेखाकार, राजू सोनकर सहायक लेखाकार आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे