Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

25 नवंबर को अयोध्या धर्मसभा में शामिल होंगे जिले से 62000 कार्यकर्ता










ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि आस्था एवं जन भावनाओं का प्रश्न है। लोकतंत्र में सभी को अपनी अभिव्यक्ति का अधिकार है लेकिन जब उच्च न्यायालय ने संपूर्ण साक्ष्यों एवं तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए निर्णय लिया है, वह निर्णय सर्वोच्च न्यायालय ने लंबी अवधि तक लंबित कर कहीं ना कहीं जन भावनाओं की उपेक्षा की है। न्यायालय का सम्मान सर्वोपरि है, लेकिन जहां करोड़ों राम भक्तों की आस्था का प्रश्न हो, वहां माननीय न्यायालयों को भी संयम व शीघ्रता बरतनी चाहिए। 







 उक्त विचार हिंदू धर्म सभा समन्वय बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल जी ने व्यक्त किये।
       ज्ञातव्य हो कि आगामी 25 नवंबर को अयोध्या में होने जा रही धर्म सभा की तैयारी हेतु गोंडा जनपद के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न आनुसांगिक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक सरस्वती सभागार मालवीय नगर में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल जी ने उपस्थित स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यहां से जाने वाले कार्यकर्ताओं की सूचना आदि पर विस्तार से चर्चा की। 








अपने सम्बोधन में कौशल  ने कहा कि न्यायालय का पक्ष सर्वोपरि है लेकिन मामले को लंबित कर माननीय न्यायालय ने हमारी जन भावनाओं की उपेक्षा की है। इस नाते हिंदू समाज विश्व हिंदू परिषद केे नेतृत्व में देश के चार स्थानों  पर धर्म सभा कर रहा है, जिससे देश में एक सकारात्मक वातावरण बना कर सरकार से राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी बात कही जाए। आगामी 25 नवंबर को अयोध्या में होने जा रही धर्म सभा में आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से लाखों की संख्या में राम भक्त आने वाले हैं। प्रांत प्रचारक ने संघ के सभी आनुसांगिक संगठनों से आहवान किया कि अधिक से अधिक संख्या में अयोध्या में होने जा रही धर्म सभा में जाएं। इस पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आश्वासन दिया कि जिले से 62000 कार्यकर्ता धर्म सभा में जाएंगे। विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, किसान संघ, दीनदयाल शोध संस्थान, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विद्या भारती विद्यालय, एकल विद्यालय, बजरंग दल, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय मजदूर संघ सहित अन्य संगठनों के लाखों कार्यकर्ता 25 नवंबर को अयोध्या में होने जा रही धर्म सभा में भाग लेंगे। 







   इस दौरान विभाग के सह विभाग संघचालक राम प्रकाश गुप्ता, विभाग प्रचारक रमेश जी, जिला प्रचारक अविनाश , जिला संघचालक श्रीमान सिंह, विश्व हिंदू परिषद के राकेश वर्मा गुड्डू, पूर्व विधायक तुलसीदास रायचन्दानी, भाजपा जिला अध्यक्ष पियूष मिश्रा, सूर्य नारायण तिवारी, रूप नारायण सिंह, राम कृष्ण तिवारी, के के श्रीवास्तव, डाॅ रंजन शर्मा, महेंद्र सिंह, राजीव रस्तोगी, अरविन्द गुप्ता, राजेश रायचन्दानी, शुभम जी, अर्जुन तिवारी, पंकज अग्रवाल, मनीष सिंह, प्रेमनाथ सिंह, धर्मेंद्र पांडेय, प्रवीण श्रीवास्तव, राजकुमार, आशीष त्रिपाठी, विष्णु प्रताप सिंह सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी प्रचार टोली के जितेन्द्र पाण्डेय ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे