Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

निशुल्क विधिक सहायता हेतु दी गई जानकारी









शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे 10 दिवसीय  विधिक जागरूकता अभियान के पांचवे दिन मंगलवार को शहर के जोगापुर स्थित काशीराम कॉलोनी में शीला शुक्ला व दिनेश पांडेय द्वारा निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के संबंध में लोगों को जानकारी प्रदान की  गई ।  



इस दौरान कई लोगों ने वृद्धा पेंशन विकलांग प्रमाण पत्र विधवा पेंशन प्राप्त होने में असुविधा की बात बतायी इसके संबंध में लोगों को पीएलबी द्वारा जानकारी प्रदान की गई। अभियान के तहत लोगों ने अपने आस पास सफाई की व्यवस्था नहीं होने की बात कही । 








पीएलबी  द्वारा साफ सफाई से होने वाले फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए आयुष्मान भारत से जुड़कर इसके लाभ के संबंध में भी जानकारी प्रदान किया  और साथ ही सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे