Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

किशोरी ने फांसी लगा दी जान









शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! जिले के अंतू कोतवाली के बरियासमुद्र गांव में छेड़खानी और मारपीट से मर्माहत मुकदमे की गवाह किशोरी ने बीती रात घर मे फांसी के फंदे से झूलकर मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण को भिजवाया।






 मृतका के चाचा का आरोप है कि गांव के प्रधान से एक साल पहले हुई छेड़छाड़ और मारपीट में दोनों ओर से मुकदमा दर्ज है जिसकी पीडत और गवाह भी थी मृतक किशोरी महिमा बीते सोमवार को गवाही थी जिसके चलते विपक्षी दबंग प्रधान और उसके अन्य साथियों ने शाम लगभग सवा छह बजे शौच को गई महिमा से मारपीट की जिसके चलते वो काफी मर्माहत थी घटना की जानकारी घर आकर घरवालो को दी और कमरे में चली गई और फांसी के फंदे से झूल गई। 






इस बात सूचना परिजनों ने अंतू पुलिस को दी तो इलाकाई पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण को मुख्यालय भेजवाया और मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुट गई।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे