अमरजीत सिंह
फैजाबाद।फैजाबाद और अंबेडकर नगर जिलों में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पदों का पूरा विवरण एक माह में तैयार कराया जाएगा संयुक्त शिक्षा निदेशक फैजाबाद मंडल मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि शासन के निर्देश फैजाबाद अंबेडकरनगर जिलों के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कितने पद स्वीकृत हैं
कितने पदों का अधियाचन भेजा गया है कितने पदों पर माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड के अध्यापक कार्यरत हैं तथा कितने पदों पर माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर अध्यापक कार्य कर रहे हैं इसका पूरा विवरण संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय द्वारा तैयार कराया जाएगा और सभी विद्यालयों की प्रबंधकों और उनकी प्रतिनिधियों को क्रम वाइज बुलाकर उनके द्वारा भेजे गए अधियाचन की प्रचलित प्राप्त की जाएगी तथा इससे प्राप्त विवरण को संयुक्त शिक्षा निदेशक फैजाबाद मंडल अपनी देखरेख में सचिव माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड प्रयागराज को सौंपेंगे शासन का यह निर्देश फैजाबाद और अंबेडकर नगर जिलों में बड़े पैमाने पर हुई अवैध नियुक्तियों को देखते हुए लिया गया है
शासन को बताया गया है कि फैजाबाद और अंबेडकर नगर जिले के सहायता प्राप्त अनेक माध्यमिक विद्यालय रिक्तियों पर अधियाचन ना भेजकर दबा लेते हैं इसमें जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय और माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड में भी गड़बड़ियों के संकेत मिले


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ