डॉ ओपी भारती
गोंडा । बुधवार भोर में गोंडा-अयोध्या हाईवे पर चंदापुर हवेलियां मोड़ के पास अज्ञात वाहन से हुई एक कार दुर्घटना में एक महिला सहित उसमें सवार सभी तोनों व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शवों को बाद पंचनामा पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतकों के रिश्तेदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
आशुतोष कुमार शुक्ला निवासी नरेन्द्रपुर झिलाही थाना मनकापुर द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार अवधेश कुमार मिश्रा पुत्र हरीराम मिश्रा (38) थाना पूरा कलंदर अयोध्या अपने एक अन्य रिश्तेदार योगेन्द्र कुमार मिश्रा पुत्र लाल माधव मिश्रा (60) निवासी चेतई पुरवा रामसनेहीघाट बाराबंकी व साधना शुक्ला पत्नी धर्मेंद्र शुक्ला (41) मधवापुर भान थाना मोतीगंज जो मृतका साधना शुक्ला को लेकर उसके ससुराल में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अल्टो कार से जा रहे थे,
कि गोंडा-अयोध्या हाईवे पर चंदापुर हवेलियां मोड़ के पास एक अज्ञात टृक में पीछे से घुस गई। टक्कर होने पर जैसे ही कार घूमी कि गोंडा की ओर से आ रही तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने भी जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार योगेन्द्र मिश्रा,अवधेश मिश्रा व साधना शुक्ला समेत तीनों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची वजीरगंज, नबाबगंज पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर कार से मृतकों को निकाला। घटना स्थल पर क्षेत्राधिकारी मनकापुर भी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। थानाध्यक्ष वजीरगंज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक अवधेश मिश्रा के भांजे आशुतोष शुक्ला की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ