गोंडा।मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय बल्लीपुर के परिसर में भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष ही बूथ का नेता होता है जिसका सम्मान जिला अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष भी करते हैं।
यह बात मंगलवार को मनकापुर मंडल के बल्लीपुर सेक्टर के बूथ समितियों के अभिनंदन समारोह में भाजपा के विधानसभा प्रमुख यू० पी० सिंह ने कही।इसी क्रम में जैदवा, बेनीपुर,चांदपुर लखपत राय और बल्लीपुर के बूथ अध्यक्षों क्रमशःइंद्रसेन सिंह, राजेश कुमार पांडे, राम चरण वर्मा, चिंतामणि तिवारी,नितिन श्रीवास्तव, देवीदीन सिंह,ओम प्रकाश सिंह, राम प्रकाश वर्मा पूर्व ग्राम प्रधान को माला पहनाकर सम्मानित किया। विधानसभा प्रमुख यू० पी० सिंह ने सघन रूप से हर बूथ पर जाकर बूथ समितियों को माला पहनाकर सा सम्मान दिया।कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान राकेश कुमार गुप्ता ने किया।इस अवसर पर सूरज प्रताप, महेश, दीनानाथ वर्मा ,झब्बू लाल, बद्रीनाथ वर्मा, हरिद्वार मौर्या, विश्वनाथ मौर्या, राजेश गुप्ता, कुलदीप वर्मा, दिलीप नेता, अशोक मिश्रा, ओम प्रकाश चौहान, प्रमोद कुमार चौहान, पवन कुमार जयसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी भाजपा के विधान सभा मीडिया प्रभारी राम गोपाल चौहान ने दी


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ