Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पशु तस्करों ने ग्रामीण को मारी गोली ,रिफर , पलिस पर किया हमला , दो सिपाही चोटहिल









सुनील उपाध्याय 
बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पशु तस्करों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं की अपने अवैध कारोबार पर पुलिसिया अंकुश बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और पुलिस पर हमला करने से नहीं चूकते है , आलम यह हो चला है कि बदमाशो के हौशले के आगे पुलिसिया हनक दम तोड़ती नजर आ रही है

क्या है मामला  



छावनी थाना क्षेत्र के पचवन में चोरी से  भैंस खोलने का प्रयास कर रहे तस्करों को रोकने पर पशु तस्करों ने भोला गुप्ता को गोली मार दी | वहां से दुबौलिया थाना क्षेत्र के रमवापुर राजा गांव पहुचे तस्करों ने यहाँ भी भैस चोरी करने का प्रयास किया तो हो हल्ला मच गया और डायल १०० को सूचना दी गयी 




पशु तस्करों ने पुलिस पर किया हमला 
 भैस चोरी के दौरान ग्रामीण को गोली लगाने की सूचना मिलते ही मौका ए वारदात पर पहुची पुलिस ने डायल १०० ने पशु तस्करों के पिकअप का पीछा किया लेकिन पशु तस्करों के हौशले इतने बुलंद थे की पशु तस्करों ने सुनियोजित रूप से पिकअप में रखे पत्थरों से डायल  १०० पुलिस के गाड़ी पर हमला बोल दिया जिससे गाड़ी छति ग्रस्त हो गयी | हमले में  दो सिपाही भी घायल हो गए |






घायल हुवा रिफर 
वही  गंभीर रूप से घायल हो गए बोला को  परिजनों ने आनन-फानन में फैजाबाद में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने भोला की नाजुक स्थिति को देखते हुए लखनऊ रिफर कर दिया है 





ग्रामीणों ने किया मार्ग जाम 
घटना की सूचना से आक्रोशित लोगों ने दुबौलिया के राम जानकी मार्ग को जाम कर दिया जिससे पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए मामले में एसडीएम हरैया के मान मनौवल के बाद जाम खुल सका|





वीडियो :बोले अपर पुलिस अधीक्षक  बस्ती पंकज पाण्डेय



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे