दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा ।विविधता में एकता के रंग से सराबोर हमारे त्यौहार न केवल आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं, बल्कि ईश्वर के प्रति हमारी श्रद्धा का बखान भी करते हैं। बुधवार को छठ पर्व पर अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना के लिए नदी पर उमड़ा जनसैलाब हमारी आस्था और विश्वास को और समृद्धि कर रहा था। समृद्धि के देव भगवान सूर्य की उपासना के लिए भोर से ही सिर पर टोकरी में विविध प्रकार की पूजन सामग्री के साथ छठ पूजा की उत्सुकता नजर आ रही थी, वहीं निर्जला व्रती महिलाएं छठ मइया को समर्पित गीतों का गुलदस्ता पेश कर माहौल को छठ के रंग में रंगने का कार्य कर रही थी।छपिया क्षेत्र के सिंगारघाट पुल पर पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने सुख-समृद्धि के साथ संतान सुख की कामना की।
सिंघाड़ा, नारियल फलों के साथ ही हल्दी, मूली व गन्ना समेत पूजन सामग्री को बांस की टोकरी में लेकर भगवान सूर्य को चढ़ाया। विधि-विधान से पूजन कर ग्राम पंचायत हथिनी के दानेपुर मजरे की महिलाओं ने छठी मइया के गीत गाए।
देवी मइया सुन लो अरजिया हमार.. और कांचहि बांस की बहंगिया, बहंगी लचकत जाए..। जैसे छठ गीतों से माहौल छठ मइया की भक्ति से सराबोर हो रहा था।पूजन के लिए गॉव से लेकर शहर तक सुबह से ही महिलाएं उत्साहित रहीं
इसी क्रम में मनकापुर के संचार विहार कलोनी वासियो ने कर्मचारी मनोरंजन केन्द्र के नव निर्मित सरोवर में छठ मइया की पूजा मंगलवार देर शाम व बुधवार प्रातः बडे ही हर्षोंल्लास के साथ महिला-पुरुष द्वारा मनाया गया।छठ पूजा का शुभारम्भ आईटीआई लि० प्रमुख राजीव सेठ व पत्नी मुक्ता सेठ मानव संसाधन प्रमुख वाईयस चौहान,अतिरिक्त महा प्रबंधक दिलीप शर्मा,कर्मचारी सघ अघ्यक्ष शिवराम सिंह,सचिव आलोक गुप्ता द्वारा सामूहिक पूजन-अर्चन,हवन कर ढलते सूर्य देवता को अर्थ्य व प्रातः उगते सूर्य देवता को अर्थ्य देने के साथ आचार्य आरपी मिश्रा द्वारा वेद मंत्राओ के उच्चारण के साथ की गयी।सरोवर के मघ्य खडे हो कर व्रती महिलाओ द्वारा अपने पति,परिजनो के खुशहाली, उनके लम्बी उम्र व सुख समवृद्वि के लिये छठ माईया व सूर्य देवता मनोकामना किया।
मान्यता है कि छठ देवी सूर्य देव की बहन वजह से सूर्य देव की आराधना कर उनका धन्यवाद करते हुए गंगा,जमुना किसी पवित्र नदी या तलाब के किनारे पूजन-अर्चन किया जाता है।इस ब्रत रखने पर से संतान की दीर्घायु उम्र होने का वरदान मिलता है।चार दिनो तक निर्जल रहते हुए इस कठिन व्रत मे घर-देह अंत करण की शुद्वता का विशेष घ्यान रख कर व्रती की सात्विक भोजन करना होता है।
इस मौके पर कर्मचारी संघ मंत्री नदीम जफारी,जनसम्पर्क अधिकारी राकेश जयसवाल,आलोक श्रीवास्तव,प्रवीण सिंह आदि लोग मौजूद रह कर प्रसाद ग्रहण किया।





एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ