Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विभिन्न कार्यक्रमों के मध्य धूमधाम से मना पं.नेहरू का जन्मदिवस











सुनील उपाध्याय 
स्कूलों को राष्ट्र निर्माण का केन्द्र व बच्चों को देश का भविष्य मानते थे पं.नेहरू-चन्द्रमणि पाण्डेय
बस्ती :प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र के एस.डी.चिल्ड्रेन एकेडमी आदर्श ग्राम सहरायें में बालदिवस बडे धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर विद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ साथ निबन्ध व रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन कर प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं साक्षी मिश्रा भूमिका बर्मा आयुष पण्डेय संगम चौहान नितेश चौहान पियुष पाण्डेय लवली उपाध्याय को पुरस्कृत किया गया 






इसके पूर्व देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्रबन्धक व.रालोद नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों से बहुत प्रेम करते थे उनका मानना था कि शिक्षण संस्थान राष्ट्र निर्माण के केन्द् व बच्चे देश के भविष्य है यही आने वाले दिनों के कर्णधार है उन्होने कहा कि हम सब मिलकर देश में गुणात्मक व रचनात्मक शिक्षा के माध्यम से देश के नौनिहालों का भविष्य संवार कर ही देश संवार सकते हैं इस मौके पर प्रधानाचार्य उमानाथ द्विवेदी के अलावां आशुतोष पाण्डेय रामकिशोर पटेल संतोष पाठक निष्ठा सिंह जया प्रजापति ऊषा प्रजापति रिया मिश्रा विजय यादव अर्जुन प्रजापति सहित सैकडों छात्र छात्रायें मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे