शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार में बुधवार को फाइलेरिया नियंत्रण एवं मॉस ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) पर सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च के सहयोग से मीडिया कार्यशाला आयोजित की गयी ।
उक्त कार्यशाला में सीएमओ डॉ. ए. के. श्रीवास्तव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मॉस ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) के तहत जन जागरूकता के साथ ही घर-घर जाकर यह दवा मुफ्त मुहैया कराई जाती है और इसके तहत सरकार द्वारा इसकी दवा साल में एक बार घर-घर जाकर मुफ्त दी जाती है । जिसकी अलग-अलग खुराक भी तय की गयी है ।
दवा के लगातार पांच साल तक सेवन करने से न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा होती है, बल्कि उस क्षेत्र से बीमारी का खात्मा भी हो जाता है । इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि प्रदेश के 50 जिलों में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए मॉस ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) प्रोग्राम चलाया जाएगा ।
इसके पहले चरण में बुधवार 14 नवम्बर से 18 नवम्बर तक इलाहाबाद, कानपुर और लखनऊ मंडल के 20 जिलों में यह अभियान चलाया जा रहा है ! अन्य 30 जिलों में अगले साल 10 से 14 फरवरी तक यह प्रोग्राम चलाया जाएगा ! समाज में जागरूकता के लिए बुधवार को कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से एक रैली निकालकर की गयी ।
इस अवसर पर सीएमएस डॉ. योगेन्द्र यति , एसीएमो डॉ. एससीएल द्विवेदी, डब्लूएचओ के प्रतिनिधि डॉ. राहुल कामले आदि मौजूद रहे । इस अवसर पर मिजिलस रूबेला (एमआर) टीकाकरण, नवजात शिशु देखभाल सप्ताह पर भी विस्तार से चर्चा हुई ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ