Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वित्तविहीन शिक्षक रविवार को करेंगे डीआईओएस कार्यालय का घेराव

अखिलेश्वर तिवारी 


मुख्यमंत्री निंदा यात्रा निकालकर जताएंगे विरोध
मुख्यमंत्री निंदा यात्रा18 को जनपद में
बलरामपुर ।। रविवार 18 नवम्बर को, जनपद के डीआईओएस कार्यालय में वित्तविहीन शिक्षक महासभा के आह्वान पर मुख्यमंत्री निंदा यात्रा का आयोजन कार्यालय परिसर में एक सभा के रूप में किया जाएगा। सभा मे प्रदेश के  दो शिक्षक विधायक एमएलसी उमेश द्विवेदी व संजय मिश्र , प्रदेश पदाधिकारी अजय सिंह ,रेनु मिश्रा, दिनेश मिश्रा सहित कई अन्य  प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी निंदा यात्रा के साथ जनसभा संबोधित करेंगे ।
                जानकारी के अनुसार तत्कालीन सपा सरकार द्वारा प्रदेश के साढ़े तीन लाख वित्तविहीन माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को मानदेय देना शुरू किया था जिसे योगी सरकार ने बंद कर दिया जिसके विरोध में वित्तविहीन शिक्षको ने शिक्षानिदेशक कार्यालय लखनऊ में ताला जड़ते हुए कई दिनों तक अनशन किया था । यही नही 5 सितम्बर शिक्षक दिवस को वित्तविहीन शिक्षिका नेता रनु मिश्रा ने विरोध स्वरूप अपने केश कटाते हुए योगी सरकार का विरोध किया था । इसपर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने काफी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए शिक्षकों को अयोग्य कहा था जिसके विरोध में प्रदेश के दोनों शिक्षक विधायकों उमेश द्विवेदी व संजय मिश्रा ने मुख्यमंत्री निंदा यात्रा प्रदेश के सभी शिक्षकों को जागरूक कर अपने हक के लिए एकजुट होने के लिए शुरू की थी । मुख्यमंत्री निंदा यात्रा अबतक 45 जनपदों में पंहुच चुकी है । इसी क्रम में बलरामपुर में निंदा यात्रा रविवार को पंहुच रही है । इस यात्रा में अधिक से अधिक वित्त विहीन शिक्षकों के सम्मिलित होने की की अपील करते हुए मंडल अध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने कहा है कि प्रदेश के शिक्षा  व्यवस्था का लगभग 85% जिम्मा जिन वित्तविहीन शिक्षकों के कंधों पर है वो 3 चार हजार रुपये वेतन पर जीवन गुजारने को मजबूर हैं । सरकार को बेहतर करने के बजाय इन शिक्षकों को अयोग्य कहने का हक ही नही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे