कार्यकर्ताओं ने जोश में होश गांवते हुए की हुड़दंग, राहगीरों को उठानी पड़ी मुमुसीबत
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़।भाजपा कमल संदेश यात्रा में कार्यकर्ताओं ने जोश में होश गंवाते हुए खूब हुड़दंग किया।पूरे रास्तेभर हुड़दंग करते हुए बाइक से चिल्लाते हुए चल रहे थे।जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।शनिवार को नगर के राजकीय इण्टर कालेज से दिन के करीब 12बजे निकली रैली नगर के विभिन्न चौराहों से होते हुए सिटी स्थित प्रताप बहादुर स्नाकोत्तर महाविद्यालय पहुंची जहां पर समापन किया गया !
रैली के समापन स्थल पर अपने नेताओं को देखकर नारेबाजी की। इस दौरान बताया जाता है कि बाइक के साइलेन्सर में किसी यंन्त्र के लगे होने से चलते समय बीच-बीच में फाइरिंग की भी आवाज आती रही।भाजपा के निर्देशों के उलट कार्यकर्ताओं ने रास्तें में खूब बवाल काटा।सभी कार्यकर्ता अपने-अपने नेताओं के जिन्दाबाद का नारा लगाते हुए ग्रुपों में चल रहे थे।जिस रास्ते से कार्यकर्ताओं की बाइक रैली निकल रही थी उस रास्ते पर आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानियाॅ सहनी पड़ी। हद तो तब हो गयी जब इन हुड़दंग कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ चल रहे मंत्री व विधायक इन्हें रोकने का प्रयास तक नहीं किया।
इस बाइक रैली का मकसद यात्रा के दौरान बीच-बीच में रूककर लोगों को भाजपा सरकार की नीतियों व उपलब्धियों को बताना था।जबकि भाजपाइयों ने इसके विपरीत कार्य करते चिल्लाते हुए अपने-अपने नेताओं की ग्रुपों में नारेबाजी लगा रहे थे।चर्चा रही कि रास्ते में भाजपाइयों ने एक बार भी प्रधानमंत्री व भाजपा अध्यक्ष के नाम का नारा नहीं लगाया।भाजपा के कमल रैली में विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को बड़ी तादात में सामिल होने के लिए बुला रखा था।सभी कार्यकर्ता अपने नेताओं के इर्दगिर्द नारेबाजी कर रहे थे।कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीतियों,नीतियों से कोई लेना देना नहीं था।कार्यकर्ताओं को इस रैली में सामिल होने का मतलब केवल अपने नेता को खुश करना था।पूरे जिले से जुटे भाजपा कार्यकर्ता अपने नेता के साथ खेमों में बॅटे नजर आये।कई दफे आपस में धक्का मुक्की की भी नौबत आई।बीच बचाव कर मामले को शान्त कर दिया गया।सभी अपने को दिखाने के लिए एक दूसरे को धक्का मार रहे थे।
जिससे आपस में झड़प भी कार्यकर्ताओं के बीच हुई।रैली में सामिल विधायक व नेता भी यात्रा निकालकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली।पार्टी का मकसद लोगों में सरकार के अच्छे कार्याें का संदेश देना था।
लेकिन इस रैली में केवल भीड़ दिखाकर नेताओं ने खानापूर्ति की।भाजपा की इस कमल बाइक रैली में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह,रानीगंज विधायक धीरज ओझा,अपना दल के सदर विधायक संगम लाल गुप्ता,अद के विश्वनाथगंज विधायक डा0 आरके पटेल,जिला संगठन के प्रभारी शंकर गिरी व प्रतापगढ़ लोकसभा प्रभारी प्रवीण अग्रवाल सामिल रहे।अन्त में समापन स्थल पर आये हुए मंत्री,विधायकों व सभी कार्यकताओं का भाजपा नेता राजा अनिल प्रताप सिंह ने स्वागत किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ