शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। ब्रह्मदेव अधिवक्ता समाज के पदाधिकारियों ने संगठन के जिलाध्यक्ष पं0 सत्येन्द्र नारायण तिवारी के नेतृत्व में अपर सत्र न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रतापगढ़ पीयूष पाण्डेय के रजिस्ट्रार राष्ट्रीय कंपनी लाॅ मध्यस्थता अपीलेट नई दिल्ली के पद पर चयन होने पर विदाई समारोह का अायोजन किया गया।
इस मौके पर न्यायिक अधिकारी पीयूष पाण्डेय को अंगवस्त्रम् व रामचरित्र मानस देकर सम्मानित किया। आयोजित भावभीनी विदाई समारोह के मौके पर न्यायिक अधिकारी श्री पाण्डेय ने लोगों से कानून का पालन करने की बात करते हुए कहा कि जिन्दगी में जो भी जिम्मेदारियां है, न्यायपालिका पर भरोसा करते हुए उसका निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें। इस मौके पर ब्रह्मदेव समाज के अन्य पदाधिकारियों ने न्यायिक अधिकारी श्री पाण्डेय के कार्यकाल की सराहना करते हुए नये तैनाती स्थल के लिए शुभकामनाएँ दी।
इस मौके पर पं0 परमानंद मिश्र, पं0 चन्द्र भवन मिश्र, शिवेश शुक्ल एडवोकेट, पं0 प्रदीप पाण्डेय, पं0 कृपा शंकर मिश्र, पं0 बालेन्द्र भूषण मिश्र, पं0 रवि कुमार मिश्र, पं0 विनोद चर्तुवेदी, हरिकेश समेत आदि लोग रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ