Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर रेलवे क्रासिंग के पास खड़ी थी स्कार्पियो , ट्रेन ट्रेक पर मिला चालक का शव















गोण्डा: बुधवार के देर रात 35वर्षीय युवक का  रेलवे  क्रासिंग पर अज्ञात ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गयी। रेलवे के सूचना पर मनकापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेजा है।
    






मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंदरहा गांव निवासी शिव कुमार पान्डेय उर्फ सुरेश पान्डेय पुत्र स्व०आज्ञाराम पान्डेय कस्बें के एक सब्जी व्यवसायी का स्कार्पियो गाडी चलता था।बुधवार को रेलवे क्रासिंग 245bस्पेशल के समीप गाडी लाक कर दिया | ट्रेन के डाऊन ट्रेक पर किसी ट्रेन के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। 





रेलवे के सूचना पर मनकापुर पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर और परिजनो को सूचना भेजा गया।सूचना पाकर रात में ही परिजनो में कोराम मच गया और घटना स्थल पर परिजन पहुंच गये।


गुरुवार को यसआई वसी अहमद पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेजा दिया।वही प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सरोज ने बताया कि रात में ही स्कार्पियो  चालक के घर सूचना भेज दिया गया और सुबह पीयम के लिये शव मुख्यालय भेजा गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे