Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

योगीजी तरबगंज में कैसे लागू होगा कानून का राज? जब दबंग है मस्त कानून है पस्त











रमेश कुमार मिश्र/सुनील मिश्र
गोण्डा।गोण्डा जिले के तरबगंज व उमरीबेगमगंज थानाक्षेत्र में कानून का राज खत्म होता नजर आरहा है।हर जगह दबंगो का बोलबाला है।गरीब जनता त्राहि त्राहि कर रही है।दबंगो के आगे पुलिस पस्त हो चुकी है।या यो कहे की कानून बौना साबित हो रहा है।और कानून की रक्षा करने वाले माफियाओं के रखैल बन बैठे है।कोई भी पुलिस कर्मी/अधिकारी दबंगो के खिलाफ कोई कार्यवाही करने की हिम्मत नही कर रहा है।




जिसका फायदा उठाकर दबंग खुलेआम गरीब शोसित,व कमजोर तबके के लोगो को परेशान कर रहे है।और गरीब पीड़ित थाना/कोतवाली का चक्कर काट रहा है।और तो और दबंगो की शह पर पुलिस गरीब परिवार का घर भी गिरवा देती है।जब गरीब कहता है साहब हमारा घर दबंगो ने कब्जा कर लिया है।तब वही पुलिस पीड़ित गरीब को कानून का पाठ पढ़ाती है।कहती है मजिस्टेट का आदेश लावो।ये है योगी सरकार की वफादार पुलिस जो गरीब,कमजोर वा असहाय परिवार को चूस लेती है।और दबंगो की आवभगत करके कुर्सी देती है।जिससे दबंगो का मनोबल दिनोदिन बढ़ता जारहा है।और गरीब वा कमजोरो का मनोबल टूटता जारहा है।योगीजी के कानून के राज से विस्वास उठता जारहा है।जिसका फायदा आम चुनाव में देखने को मिल सकता है।


हाँ साहब ये कहानी नही है ये है हकीकत गोण्डा जिले के तरबगंज वा उमरीबेगमगंज थानाक्षेत्र का जहाँ योगीजी के कानून का राज दबंग माफियाओं के आगे घूटने टेक चुका है।और पीड़ित दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर है।उसकी दास्तान कोई भी जिम्मेदार अधिकारी सुनने को तैयार नही है।आपको बताते चले हकीकत क्या है ध्यान से पढ़े।


1.थाना तरबगंजक्षेत्र के ग्राम सभा बनगाँव के मजरा कंचनपुर की निवासी सरयू देवी ने घर को बैनामा लिया जिसको बिपक्षी सुरेश आदि निवासी उपरोक्त ने कब्जा कर रखा है।और कहते की अगर घर में घुसने की कोसिस की तो पूरे परिवार को जान से मार दूँगा।पीड़ित सरयूदेवी एक महीने से थाने का चक्कर काट रही है लेकिन तरबगंज पुलिस पर जूँ तक नही रेगीं।और पीड़िता एसपी,व डीआईजी तक फरियाद कर चुकी है लेकिन तरबगंज थाने के दबंग दरोगा के आगे अधिकारियों के सारे आदेश धरासाई हो चुके है और पीड़ित दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर है।एक तरफ पीड़िता को पुलिस कह रही है मजिस्टेट का आदेश लावो दूसरी तरफ तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा गौहानी निवासी गरीब झब्बूलाल का घर दबंग बंसीलाल के कहने गिरवा देती है।तब मजिस्टेट के आदेश की जरूरत नही पड़ती है पुलिस को।





2. तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्राम बड़सड़ा के मजरा कलवारन पुरवा निवासी प्रेमनाथ पुत्र रामसहाय का लड़का सुनील घर से पचास हजार रुपया लेकर घर बनवाने के लिए सरिया सीमेंट लेने जारहा था की रास्ते मे बैठे दबंग बाबू व सीयाराम आदि लोगो ने हमला करके रूपया छीन लिया और जानसे मारने की धमकी देने लगे।जब पीड़ित थाने की शरण में पहुँचा तो चौकी बेलसर पर जाने को कहा गया जब चौकी पहुँचा तो थाने पर भेजा गया।इसी क्रम पर लगभग एक हप्ते से पीड़ित थाना चौकी पर दोड़ रहा है लेकिन मुकदमा दबंगो के खिलाफ पंजीकृत नही किया गया।उलटा पुलिस पीड़ित के ऊपर ही भड़ास निकाल रही है।





3.तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा गड़ौली के मजरा बदली पुरवा निवासी सुनील श्रीवास्तव के घर चोरी की गयी चोरी गया माल भी बरामद हुआ और गवाह ने भी बताया की चोरी राजेश श्रीवास्तव आदि के द्वारा की गयी है लेकिन मेहरवान पुलिस ने मुकदमा नही लिखा।जब पीड़ित ने एसपी के दरबार में न्याय की गोहार की तब जाकर मुकदमा पंजीकृत हुआ लेकिन गिरप्तारी नही की जारही है उलटा पुलिस पीड़ित के ऊपर ही दबाव बना रही है।




4.तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा चंदीपुर निवासी रामप्रताप सिंह पुत्र राममिलन सिंह ने अपनी लड़की की शादी छे वर्ष पूर्व उमरीबेगमगंज थानाक्षेत्र के उमरीडीहा गाँव में चन्दन सिंह पुत्र  भगवान बक्श सिंह के साथ की थी।जिसको 17/10/2018 को जानसे मार दिया गया पति व सास के ऊपर मुकदमा भी पंजीकृत हुआ लेकिन थाना उमरीबेगमगंज की पुलिस हत्यारो के ऊपर मेहरबान है और गिरप्तार नही कर रही है।और उलटा पीड़ित के ऊपर दबाव डालकर सुलह करवाने की बात कर रही है।
ये है योगी सरकार की वफादार पुलिस जो हर जगह दबंगो के साथ खड़ी नजर आती है और पीड़ित दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर है।अब सवाल ये उठरहा है की क्या योगी सरकार में पीड़ित को न्याय नही मिलेगा।दबंग ही हावी रहेगे हर जगह।कैसे होगा कानून का राज आदि सवाल है जो जनता के मन में उमड़ घुमड़ रहे है।





क्या कहते है जिम्मेदार।
क्षेत्राधिकारी तरबगंज कृण्ण कुमार सिंह ने कहा की उमरीबेगमगंज पुलिस को तीन बार सम्मन भेजकर गिरप्तार करने को कहा है अब हम कुर्की करायेगे। सभी मामलो में उचित कार्यवाही की जा रही है 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे