अयोध्या मे पंचकोसी परिक्रमा 18 नवंबर को मध्याह्न बाद होगी शुरू
अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो ।राम नगरी अयोध्या मे चौदह कोसी व पंचकोसी परिक्रमा को लेकर यातायात परिवर्तित रहेगा ।यह जानकारी यातायात उप पुलिस निरीक्षक इन्द्रजीत यादव ने दिया। ज्ञात हो कि 18 नवम्बर को पंचकोसी परिक्रमा फैजाबाद शहर से अयोध्या की ओर आने वाले वाहन बेनीगंज से आगे प्रवेश नहीं पा सकेंगे हाईवे पर बूथ नंबर 4 तिवारी पुरवा से सभी प्रकार के वाहनों को पंचकोसी परिक्रमा मार्ग की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
दर्शन नगर चौराहा से आसिफ बाग चौराहा व विद्या कुंड की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। लकड़ मंडी से अयोध्या की ओर किसी भी प्रकार के वाहन को प्रवेश नहीं दिया जायेगा। गोंडा बस्ती गोरखपुर से आने वाले सभी वाहन सर्विस से होकर फोरलेन की ओर जायेगे साकेत पेट्रोल पंप से नया घाट बालू घाट बैरीयर से राम घाट चौराहे की तरफ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं दूसरी तरफ अयोध्या कार्तिक मेला 16 नवंबर को 14 कोसी परिक्रमा के साथ आरंभ हो जायेगा ।
अयोध्या के साथ-साथ फैजाबाद भी 14 कोसी परिक्रमा के दायरे में आता है परिक्रमा को लेकर यातायात परिवर्तन देखने को मिलेगा ।फैजाबाद जिले की सीमा में बड़े वाहनों का प्रवेश गुरुवार की देर रात से ही रोका जा सकता है बाराबंकी से इन वाहनों को जरवल रोड की ओर मोड़ दिया जायेगा ।जरवल रोड से गोंडा होते हुए गोरखपुर की ओर से भारी वाहनों का आवागमन होगा ।शुक्रवार की भोर से नगर की सीमा सहादतगंज से शहर में कोई भी वाहन प्रवेश नहीं पा सकेगा ।यातायात उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह यादव ने बताया कि फोरलेन पर यातायात सामान्य रहेगा पुराने सरयू पुल पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा ।गोरखपुर से अयोध्या होकर बाराबंकी लखनऊ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन हाईवे से होकर गंतव्य की ओर जाएंगे आवश्यकता पड़ने पर यातायात को बस्ती बाईपास से उतरौला रोड पर मोड़ दिया जायेगा।
नगरी क्षेत्र में गुरुवार की भोर से ही वाहनों का प्रवेश रोक दिया जायेगा लखनऊ से गोरखपुर आने वाले वाहन हाईवे से होकर गुजरेंगे आवश्यक हुआ तो इन्हें रामनगर चौराहा बाराबंकी से गोंडा मार्ग की ओर मोड़ दिया जाएगा ।लखनऊ से फैजाबाद शहर की ओर कोई भी वाहन आगे नहीं प्रवेश करेगा रायबरेली रोड से फैजाबाद शहर की ओर आने वाले वाहनों को चौराहे से नगर की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा ।सुल्तानपुर से फैजाबाद आने वाले वाहन शांति चौक पर रोक दिए जाएंगे सभी वाहनों को शांति चौक से हाईवे की ओर जाना होगा। भीड़ बढ़ने पर पूरा कलंदर थाना के सामने वाहनों को रोका जाएगा। अंबेडकर नगर की ओर से आने वाले वाहनों को थाना महाराजगंज से कुढ़ाकेशवपुर दर्शन नगर की ओर नहीं आने दिया जाएगा व देवकाली चौराहा से दर्शन नगर की ओर से सभी प्रकार के वाहनों पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा कुढ़ाकेशवपुर से बूथ नंबर 4 की ओर भी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा ।
साकेत पेट्रोल पंप से नया घाट एवं लकड़ मंडी से नया घाट की ओर भी वाहनों का प्रवेश नहीं दिया जाएगा ।14 कोसी परिक्रमा के लिए पार्किंग स्थल गोरखपुर बस्ती अंबेडकरनगर रायबरेली सुल्तानपुर लखनऊ मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन बालू घाट रेलवे ब्रिज लिंक मार्ग साकेत पेट्रोल पंप के पास किया जायेगा ।गोंडा की ओर से आने वाले वाहनों को कटरा रेलवे स्टेशन के सामने खाली जगह में किया जाएगा स्थल लखनऊ रायबरेली सुल्तानपुर अंबेडकर नगर गोंडा गोरखपुर से आने वाले श्रद्धालुओं के पास होते हुए पेट्रोल पंप के पास पार्क किये जाएंगे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ