सुनील उपाध्याय
बस्ती : विशेषरगंज स्थित रामनगर गांव में अजय तिवारी के घर चल रहे नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भागवत कथा का रसपान कराते हुए कथा के चौथे दिन भक्ति व सत्संगति का महत्व बताते हुए श्री अयोध्या धाम से पधारे आचार्य विष्णु मणि त्रिपाठी ने कहा कि हम जैसे लोगों के संगति में रहते हैं वैसा ही गुण प्राप्त करते हैं संतों की सत्संगति से हमें परमपिता परमात्मा का ज्ञान प्राप्त होता है और हम मोह माया के बंधन से मुक्त हो जाते हैं
क्योंकि जब जीवात्मा समझ लेती है कि जीवन में परम सत्य सिर्फ परमात्मा है बाकी सब झूठ के नाते हैं तो वह परमात्मा को पाने को व्याकुल हो उठती है और सच्चे मन से की गई भक्ति के आगे भगवान को झुकना पड़ता है उन्हें भक्तों को दर्शन देना पड़ता है उन्होंने ध्रुव प्रहलाद जैसे अनेक भक्तों का उदाहरण देते हुए बताया कि किस तरीके से भगवान का ज्ञान प्राप्त होने के बाद इन लोगों का राज पाट से मोह भंग हो गया कार्यक्रम में सहभाग करने पहुंचे रालोद प्रदेश सचिव चंद्रमणि पाण्डेय सुदामाजी ने व्यासपीठ का पूजन वंदन करते हुए व्यासपीठ व आचार्य का आशीर्वाद प्राप्त कर कहा कि धर्म हमें आदर्श सिखाता है अतः धर्म की रक्षा अत्यंत आवश्यक है
श्रीमद् भागवत कथा कथा नहीं अपितु जीवन का सार है जो कि बताता है कि मानव सेवा व भगवत भक्ति से बड़ा सुख किसी और कार्य में नहीं है ऐसे आयोजनों से समाज को सत्कर्म करने की सीख मिलती है इस मौके पर घनश्याम पांडे अवधेश वर्मा दीप नारायण वर्मा विवेक पांडे सुनील पांडे उमा नाथ द्विवेदी विजय तिवारी सत्रोहन तिवारी संतोष पांडे नवदीप तिवारी सुधा बबिता निष्ठा प्रतिमा प्रतिभा नीतू कंचन पूजा सविता निर्मला कोमल सहित सैकड़ों भक्तों नें कथा श्रवण व भजन कीर्तन किया श्री भागवत भगवान की है आरती पापियों को पाप से है तारती पर श्रोता गण मंत्रमुग्ध हो उठे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ