दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा।ग्राम पंचायत घनश्यामपुर मनसुखपुर मजरे में मदन मोहन शुक्ला के यहाँ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया कथा में आयोध्या से आये आचार्य मुक्ता मणि शास्त्री जी ने बताया कि वास्तव में सत्संग का अर्थ है सत्य का संग और सत्य एकमात्र भगवान है। भगवान के सिवाय अन्य कोई अथवा कुछ भी सत्य नहीं होता। सत्य स्वयं भगवान है। एक मात्र उसी का संग लाभ ही सत्संग है अर्थात सत्संग वह तात्विक जानकारी है, जिसके अंतर्गत संपूर्ण कर्मकांड तथा संपूर्ण योग या आध्यात्मिक जानकारी अशेष रूप से बोध हो। चाहे ज्ञान प्राप्त करना हो, भक्ति प्राप्त करना हो सत्संग अनिवार्य है। सत्संग केवल संत से ही प्राप्त होता है। जो वास्तव में अंतिम सत्य के साथ सदा सर्वदा रहा हो और जिसका सब कुछ भगवान ही हो वासुदेव सर्व इति, वहीं सच्चा संत कहलाने का हकदार है। श्रीमद् भागवत कथा में आये सभी पत्रकार साथियों को आचार्य मुक्तामणि शास्त्री जी और संतोष शुक्ला जी द्वारा सम्मानित किया गया। पत्रकार साथियों में मसकनवा दैनिक जागरण के पूरन गुप्ता, अमर उजाला के खगेंद्र पांडे ,जनमोर्चा के प्रदीप गुप्ता,राष्ट्रीय दैनिक समाचार अवध 24 के संजय यादव सम्मानित किए गए ।
इस मौके पर मुख्य यजमान राहुल शुक्ला।( पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मेहनौन),पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह,अखिलेश नारायण त्रिपाठी,संतोष शुक्ला,शैलेंद्र शुक्ला, राजेन्द्र शुक्ला (सुन्नू),अतीतानंद तिवारी, ज्ञान प्रकाश पांडे, रवी शंकर त्रिपाठी,आनंद मणि तिवारी, जलज द्विवेदी,आनंद शंकर त्रिपाठी,सत्य प्रकाश पांडे, विनय त्रिपाठी, पवन तिवारी (प्रधान), रेखा, पूनम, संतोषी, खुशी, सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ