मसकनवा(गोंडा) छपिया थाना क्षेत्र के कठौवा गांव मे 25 दिन पूर्व बिवाहिता हृदयवती की फांसी लगाकर संदिग्ध हालात मे हुयी मौत के मामले मे छपिया पुलिस ने मृतका के पति सुरेशकुमार को मसकनवा मे गिरफ्तार किया है।यह जानकारी एसओ बृजेन्द्र पटेल ने दी है।
बिदित हो बीते 21 अक्टूबर को कठौवा गांव मे बिवाहिता हृदयवती की फांसी लगाने से संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गयी।
इस मामले मे मृतका के पिता जिलेदार निवासी अरजानीपुर थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती ने मृतका के पति,सास,ससुर,जेठ के ऊपर अपनी बेटी को मार डालने का आरोप लगाते हुये हत्या,हत्या की साजिश रचने तथा दहेज उत्पीड़न अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया था।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ