दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा(गोंडा)छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा चौकी क्षेत्र के मसकनवा गांव के निकट सरयू नहर मे एक युवक की लाश मिली है।समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नही हो सकी है। शुक्रवार की दोपहर रेलवे लाइन के निकट नहर मे गांव के कुछ लड़के मछली मारने के लिये गये।जहां नहर के किनारे एक युवक की लाश दिखाई दी।
लड़को ने इसकी सूचना गांव के लोगो को दी।मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस को दी।मृतक नीले रंग का शर्ट व जींस पहने था।लाश पूरी तरह सड़ चुकी है।चौकी इंचार्ज मसकनवा जितेंद्र यादव ने बताया की शव लगभग पन्द्रह दिन पुराना है।
लाश किसी अन्य क्षेत्र से पानी मे बहकर आने की सम्भावना है।शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ