यहां हिंदी के साथ साथ बच्चों को दी जाती है अंग्रेजी की शिक्षा
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। बुधवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस उपलक्ष्य में शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के प्राथमिक विद्यालय सोठिया में भव्य व शानदार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
शिक्षा क्षेत्र मनकापुर का प्राथमिक विद्यालय सोठिया, करनैलगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय धौरहरा की तर्ज पर बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने की दिशा में अपनी अलग पहचान बना चुका है। इस विद्यालय का शैक्षिक वातावरण ग्रामीणों को प्रभावित कर रहा है। यही कारण है कि लोग इंग्लिश मीडियम स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला कराने के बजाय गांव में स्थित सरकारी स्कूल में ही पढ़ा रहे हैं और यहां शिक्षकों द्वारा दी जा रही शिक्षा से काफी हद तक संतुष्ट हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय सोठिया में बच्चों को कुशल व मेहनती शिक्षकों द्वारा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दी जा रही है। शिक्षा में गुणात्मक सुधार होने के चलते ही लोग अपने बच्चों का एडमिशन इस सरकारी स्कूल में करा रहे हैं। यहां बच्चों को हिंदी के साथ साथ अंग्रेजी शिक्षा भी मुहैया कराई जा रही है।
बुधवार को बाल दिवस के अवसर पर यहां के बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति की गई। सुगम, सफल व अनुकरणीय कार्यक्रम के लिए विद्यालय के शिक्षक सौरभ शर्मा ने विद्यालय की टीम के साथ ही केयर इंडिया को भी धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही उन समस्त शिक्षक साथियों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने कार्यक्रम को अपना बहुमूल्य समय व मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम की सोच रखने वाली केयर इंडिया की पूरी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने फरीदा मैडम का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।
इस अवसर पर उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश, सह समन्वयक द्वय देव प्रकाश पांडेय व महेन्द्र नाथ पांडेय, विपिन मिश्रा, न्याय पंचायत प्रभारी विजय प्रकाश सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिंह, अमित पांडेय, आशुतोष मिश्रा, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, उदय राज यादव, सत्य प्रकाश मिश्रा, अखिलेश यादव, विजय भास्कर सहित ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान व समस्त उपस्थित ग्रामवासियों का विशेष आभार जताया, जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ