परिक्रमा व मेले में मंडल के चारों जिलों से शामिल होते हैं हजारों श्रद्धालु
अजीज हसन सिद्दीकी
खरगूपुर, गोण्डा। आगामी शनिवार को एक दिवसीय झाली धाम आश्रम में आयोजित परिक्रमा तथा मेला में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। प्रशासनिक स्तर पर साफ सफाई, पेयजल व प्रकाश के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
एसडीएम सदर एस. एन. तिवारी ने बताया कि परिक्रमा मार्ग को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता मनोज कुमार, आश्रम मेला स्थल की साफ सफाई पेयजल की व्यवस्था के लिए नगर पंचायत खरगूपुर के अधिशासी अधिकारी शिवम जी द्विवेदी के साथ ही एडीओ पंचायत रूपईडीह को निर्देशित किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रकाश व्यवस्था के लिए अवर अभियंता खरगूपुर तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रभारी निरीक्षक खरगूपुर विवेक सिंह को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। संयोजक ज्ञान प्रकाश शुक्ल तथा आशीष त्रिपाठी ने बताया कि परिक्रमा में राम धुन गायकों के साथ ही आकर्षक झांकियों को भी शामिल किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि एक दिवसीय परिक्रमा तथा मेले में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए साफ सफाई, प्रकाश, पेयजल व सुरक्षा की व्यवस्था लगभग पूरी कर ली गई है। यहां गोण्डा के अलावा मंडल के बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती जिले के हजारों महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल होंगे।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ