अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। थाना तुलसीपुर क्षेत्र के ग्राम प्रेम नगर में एक युवक की कुछ दबंगों ने सिर्फ इसलिए पीट-पीटकर हत्या कर दी क्योंकि उसने अपना उधार दिया हुआ ₹20 हजार वापस करने के लिए दबाव बनाया था । पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि थाना तुलसीपुर क्षेत्र के ग्राम प्रेम नगर निवासी राम भवन यादव ने पास के ग्राम सभा बेली कला के मजरा गदाखऊवा मे एक व्यक्ति को दिया था ।
काफी दिनों से रुपया मांगता रहा परंतु वापस नहीं मिला तो मृतक राम भवन ने रुपए वापस करने के लिए दबाव बनाया जिसके लिए दोनों के बीच कहासुनी हो गई और नौबत मारपीट तक आ गई ।घटना के समय राम भवन अकेला था और आरोपी कई लोग थे जिससे उसे बुरी तरह मारा पीटा और गंभीर अवस्था में गांव के बाहर फेंक दिया । इससे पहले कि उसे इलाज के लिए ले जाया जाता उसकी मौत हो गई ।पुलिस ने हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है तथा इस मामले में नामजद किए गए तीन व्यक्तियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है ।
मृतक का छोटा भाई विजय कुमार ने थाना तुलसीपुर में दी तहरीर में पास के ग्राम सभा बेली कला के मजरा ग दाखवा निवासी संतोषी पत्थर कट सहित तीन व्यक्तियों को नामजद किया है । विजय कुमार ने बताया कि मृतक राम भवन दूध बेचने का काम करता था और उससे गदाखऊवा निवासी संतोषी पत्थर कट सहित कई आरोपित व्यक्तियों से दोस्ती भी थी । कई महीनों पहले राम भवन ने संतोषी को ₹20 हजार उधार दिए थे जिसे वापस करने के लिए वह लगातार कह रहा था ।
बुधवार की रात आरोपी संतोषी पत्थर कट्ट व उनके दो सहयोगियों ने मृतक रामभवन को अपने घर बुलाया और सभी लोगों ने पहले शराब पीया फिर खाना खाया तथा उसके बाद आपस में वार्ता करते समय मारपीट शुरू हो गई । राम भवन अकेला था और वह लोग 3 से अधिक थे जिससे रामभवन को जमकर मारा पीटा तथा उठाकर गांव से बाहर फेंक दिया । आस पास के कुछ लोगों ने किसी व्यक्ति को पड़ा देख शोर मचाया जिसके बाद लोग वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए ले जाने का प्रयास किया तब तक राम भवन की मौत हो चुकी थी ।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरा मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है । पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार का कहना है पूरे मामले में नामजद तीन व्यक्तियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा तीसरे की तलाश की जा रही है शीघ्र ही उसकी भी गिरफ्तारी होगी ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ