अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद के सभी थानों की पुलिस द्वारा महिलाओं तथा लड़कियों विशेषकर छात्राओं को अपनी सुरक्षा स्वयं करने के उद्देश्य से ऑपरेशन सेल्फ डिफेंस अभियान चलाया जा रहा है । विभिन्न विद्यालयों में जाकर पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी छात्राओं को किसी भी प्रकार के आपातकाल की स्थिति में स्वयं को सुरक्षित करते हुए सामने वाले से निपटने के लिए टिप्स दिए जा रहे हैं जिसका रिस्पांस भी अब धीरे-धीरे सामने आने लगा है ।
आज थाना गौरा के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता की अगुवाई में ग्रामीण इंटर कॉलेज में सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम के तहत छात्राओं को जागरुक व प्रशिक्षित किया गया ।
पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में आज 15 नवंबर 2018 को प्रभारी निरीक्षक थाना गौरा चौराहा अरविन्द कुमार गुप्ता तथा उनकी टीम उप निरीक्षक अजय कुमार यादव वा महिला आरक्षी रानी कश्यप तथा रीना यादव द्वारा ग्रामीण इंटर कॉलेज गौरा चौराहा मे ऑपरेशन सेल्फ डिफेंस के अंतर्गत कार्यशाला आयोजित कर वहां की छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया ।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के बारे में आत्मनिर्भर बनाना है । कार्यक्रम के दौरान पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ