Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

परिक्रमा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी मैजिक पल्टी , 3 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत







अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो।बीती रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हुआ। हादसे में परिक्रमा से लौट रहे 3 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऐम्बुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली भेजा और मृतकों की पहचान कर पीएम के लिए मर्चरी हाऊस भेज दिया।







 बताया जाता कि शुक्रवार की रात लगभग बारह बजे फैजाबाद से बाराबंकी जा रही श्रद्धालुओं से भरी मैजिक गाड़ी रुदौली कोतवाली क्षेत्र के अवधेश ढ़ावा के पास पलट गई। जिसमें परिक्रमा से लौट रहे श्रद्धालुओं पिंटू पुत्र राम कैलाश यादव 35, निवासी काशी थाना दरियाबाद, गिरधारीलाल पुत्र बरसाती 50 इटौरा दरियाबाद व विकास पुत्र पल्लवन माजनपुर मवई की मौके पर ही मौत हो गई।





 मैजिक में सवार अमन पुत्र दिनेश नीलमठा लखनऊ 22, दुर्गेश कुमार दुबे पुत्र उमाशंकर शारदा नगर लखनऊ 30, हरीराम पुत्र स्नेही 50 काठी दरियाबाद, दुर्गेश पुत्र बदलू 32,शिव मूरत पुत्र हौसिला प्रसाद 38 इटौरा दरियाबाद,करन पुत्र दाताराम गगौली दरियाबाद 20, बृजेश पुत्र संतराम 23 व रितेश पता उपरोक्त श्रद्धालु घायल हो गए।घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त मामले की पुष्टि करते हुए चौकी प्रभारी बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि सभी परिक्रमा करके भिटरिया लौट रहे अवधेश ढ़ावा के पास मैजिक आन्यतित्र होकर पलट गई।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे