सुनील उपाध्याय
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में किसानों के लिए वितरित होने आई 40 क्विंटल मटर और 80 किलोग्राम मसूर की बीज सरकारी गोदाम में ही सड़कर बर्बाद हो गई। मामला जिले के दुबौलिया ब्लाक का है जहां आखिरी समय में किसान की उम्मीदों पर कृषि विभाग ने पानी फेर दिया।
सरकार भले ही किसान हित की लंबी लंबी बातें करें पर कृषि विभाग के जिम्मेदारों पर इसका कोई असर नहीं है इसी के चलते जिले में बड़ी लापरवाही सामने आई है। धान के अलावा रबी सीजन में दलहनी फसलों में लगभग 6000 क्विंटल मटर की उन्नत बीज बुवाई के लिए जनपद में आपूर्ति हुई थी जिसे हर ब्लॉक में समय से निर्धारित मात्रा में भेज दिया गया था इसी दौरान दुबौलिया ब्लाक गोदाम से जब बीज की निकासी शुरू होने को हुई तब पता चला कि 40 क्विंटल मटर बीज और 80 किलोग्राम मसूर के बीज सड़कर खत्म हो गए।
विभागीय लापरवाही की वजह से हजारों का बीज बर्बाद हो गया । जिससे किसानों को 100 कुंतल मटर की फसल प्राप्त होती। जिला कृषि अधिकारी आंकड़ों की बात कर कार्यवाही की बात कर रहे हैं लेकिन उन किसानों की उम्मीदों का क्या होगा जिन्हें सरकारी बीज की आस थी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ