Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गिट्टी लदी ट्रक से बच्ची हुई घायल , रिफर









रमेश कुमार मिश्र
 गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र के सेझिया गाँव के सामने सड़क किनारे खेल रही चार साल की बच्ची गिट्टी लदी ट्रक के चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गयी है।जिसे सीएचसी तरबगंज में भर्ती कराया जहाँ से हालात गम्मीर होने पर अयोध्या रिफर कर दिया है जहाँ बच्ची की हालात चिन्ता जनक बनी हुई है।






बताते चले की तरबगंज नबावगंज हाईवे मार्ग पर तरबगंज थानाक्षेत्र के सेझिया गाँव के पास दुर्जनपुर के तरफ से आरही गिट्टी लदी ट्रक सं यूपी 42बीटी3023 के चपेट मे सड़क किनारे खेल रही चार वर्ष की बच्ची आंकाक्षा आ गयी जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गयी।सुचना पर पहुँची पुलिस ने ट्रक को कब्जे मे लेकर घायल बच्ची को सीएचसी तरबगंज में भर्ती कराया जहाँ हालात गम्भीर होने पर फैजाबाद रिफर कर दिया गया।नवनीत पुत्र केसव प्रसाद सिंह निवासी सेझिया थाना तरबगंज ने थाने पर तहरीर दी है।





प्रभारी उपनीरिक्षक तरबगंज जयप्रकाश चौबे ने बताया की ट्रक को कब्जे म़े लेकर थाने पर खडा करवा दिया गया है और मुकदमा पंजीकृत किया जारहा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे