वासुदेव यादव
अयोध्या। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी अयोध्या के पंचकोसी परिक्रमा के अवसर पर रविवार को रानोपाली चौकी इंचार्ज निर्मल सिंह की ओर से मोहबरा बाजार के चौराहा पर परिक्रमा में शामिल यात्रियों हेतु निःशुल्क शर्बत की व्यवस्था की गईं।
यहां पर स्टाल लगाकर भक्तो व तीरथयात्रियो को निःशुल्क शर्बत पिलाया गया। यहा पर सुबह 11 बजे से चौकी इंचार्ज निर्मल सिंह के द्वारा परिक्रमा में शामिल भक्तो को शर्बत का वितरण करके शर्बत वितरण का आरम्भ किया गया। इसके बाद शीतल शर्बत का विधिवत वितरण का कार्यक्रम आरम्भ हुवा। इस परिक्रमा में शामिल भक्तो ने शीतल शर्बत का पान किया।
इस दौरान सिपाही मुकेश सिंह, राम निहाल राना, हरिबंश मिश्रा मुन्नी लाल, अर्जुन, दीनानाथ, यस0के0, राकेश आदि सभी जनसेवी आसपास के लोगो ने शिविर में आकर भक्तो को शर्बत वितरण कर पुण्यार्जन किये।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ