Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

निःशुल्क चिकित्सा शिविर गरीबों के लिये वरदान: अरविन्द कुमार पाण्डेय








सुनील उपाध्याय 
बस्ती । रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन और इनरव्हील क्लब द्वारा रविवार को ग्रीन वैली एकेडमी मिश्रौलिया में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर लगभग 700 मरीजों का परीक्षण और जांच किया गया। अपोलो मेडिक्स के 11 चिकित्सकों ने अलग-अलग रोगों के मरीजों की सघन जांच किया और उन्हें परामर्श दिया। लगभग 200 मरीजों को अपोलो मेडिक्स के लिये चयनित किया गया है। उनका उपचार अस्पताल में होगा। गरीब, अक्षम मरीजोें को रोटरी परिवार की ओर से आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराया जायेगा। शिविर में मधुमेह और ईसीजी जांच की भी निःशुल्क व्यवस्था थी और यूपीएमएसआरए की ओर से निःशुल्क दवायें उपलब्ध करायी गई। नाइन कम्पनी की ओर से महिलाओं को निःशुल्क सेनेटरी नेपकिन पैड़ दिया गया। 




मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय ने शिविर का उद्घाटन करते हुये कहा कि गरीब मरीजों की सेवा पुनीत कार्य है। रोटरी ने निःशुल्क शिविर लगाकर स्वागत योग्य रचनात्मक पहल किया है। भाजपा नेता पुष्कर मिश्र ने शिविर की सराहना करते हुये कहा कि इससे अनेक गरीब लोगों को अच्छे डाक्टरों को दिखाने का अवसर मिला। 
शिविर में अपोलो मेडिक्स के डा. रविशंकर, डा. संदीप गुप्ता, डा. गनेश सेठ, डा. राजीव अग्रवाल, डा. मुदित मिश्र, डा. एस.एम. त्रिपाठी, डा. चन्द्रशेखर, डा. मो. अकलीम, डा. अनुप्रिया शर्मा आदि ने मरीजों का परीक्षण किया।







रोटरी क्लब जिलाध्यक्ष राम विनय पाण्डेय ने कहा कि रोटरी सेवा के क्षेत्र में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा रही है। इनरव्हील अध्यक्ष कला अग्रवाल ने कहा कि गरीब निर्धन मरीजों की हर संभव सेवा की जायेगी। 





कार्यक्रम संयोजन में रोटरी के डा. के.के. सिंह, डा. अश्विनी कुमार सिंह, डॉ. अजीत प्रताप सिंह, मयंक श्रीवास्तव, संगीता अग्रवाल, प्रमोद गाडिया, अखिलेश दूबे, तनवीर आलम, डा. डी.के. गुप्ता, महेन्द्र कुमार सिंह,  अपूर्व शुक्ल,ए.के. सिंह, ऋषभ राज, आशीष श्रीवास्तव, पुनीत पाण्डेय, प्रदीप सिंह, देवेन्द्र श्रीवास्तव, सन्तोष सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, आनन्द गोयल, डा. एस.के. त्रिपाठी, डा. निधि गुप्ता, सरिता रूंगटा, कमल गाडिया, तूलिका, उमा, सरिता बथवाल आदि ने योगदान दिया। चित्रांश क्लब की ओर से मरीजों की सेवा हेतु चाय का प्रबन्ध किया गया। शिविर में राना दिनेश प्रताप सिंह, राजेश चित्रगुप्त, सन्तोष सिंह, मार्कण्डेय सिंह, कौशल त्रिपाठी, रंजीत श्रीवास्तव, रणदीप माथुर, अफजल, रत्नाकर श्रीवास्तव आदर्श, पंकज गोस्वामी, अविनाश श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, दुर्गश श्रीवास्तव, मो. इस्माइल, डा. वी.के. त्रिपाठी के साथ ही ग्रीन वैली एकेडमी के शिक्षक उपस्थित रहे। मरीजों की एनसीसी कैडटो ने विशेष सेवा किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे