शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! जिले के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र स्थित मां बाराही धाम चौहरजन पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय बाराही महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है ! कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजक मंडल ने कमर कस ली है !
उक्त जानकारी मां हर हर गंगे ट्स्ट के ट्रस्टी अश्वनी सोनी व रानीगंज विधायक के मीडिया प्रभारी ललित तिवारी ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि आयोजित होने वाले महोत्सव के प्रथम चरण 10 बजे से 01 बजे तक जगत जननी माँ बराही की कथा तत्पश्चात दो चरणों मे शासकीय सम्मेलनों एवं गोष्ठियों के आयोजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे। इस दौरान बॉलीवुड एवं भोजपुरी के प्रसिद्ध हस्तियों के स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने के साथ कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।
ललित तिवारी ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ सूबे के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा करेंगे इसके उपरांत दूसरे दिवस सूबे की पर्यटन मंत्री रीता जोशी का आतिथ्य प्राप्त होगा तथा कार्यक्रम का समापन सूबे के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह द्वारा किया जाएगा ! कार्यक्रम की सफलता के सभी से सहयोग के साथ गरिमामयी उपस्थिति के लिए जिले वासियों से अपील की है !
23 को सुर संग्राम विजेता कल्पना सिंह एवं भावना सिंह की प्रस्तुति के साथ मनमोहक झांकी प्रस्तुत की जाएगी। 24 को भोजपुरी सुपरस्टार, सपना पाण्डेय सुर संग्राम विजेता/ जागरण स्टार एवं दीपक सुहाना छोटका खेसारी की म्यूजिकल ग्रुप द्वारा विशेष प्रस्तुति। 25 को हास्य अभिनेता सुनील पाल, फ़िल्म अभिनेता अनुपम श्याम ओझा "सज्जन सिंह", अभिनेता अभय सिंह, आल्हा सम्राट फौजदार सिंह, लोक गायक संतोष गुरु इत्यादि द्वारा प्रस्तुति एवं सई आरती के साथ समापन होगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ