शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! बाबा लोक कल्याण संस्थान बाबा परमहंस धाम अठेहा के प्रांगण में विदुषी संत समागम व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें दूरदराज से आए तमाम साधु संतों ने अखंड भजन कीर्तन किया और सत्संग ।
बाबा संत दास ओझा ने कहा कि संतो के संगत में आने से जीवन मूल्य का पता चलता है जीवन मूल पता चलने से ही आदमी अपने सत मार्गों पर चल पाता है ईश्वर हर व्यक्ति के दिल में बसा है, उसे जागृत करने की आवश्यकता है! मानव सेवा ही परम धर्म है !उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ! जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया !
इसी के साथ संतों का विदाई समारोह भी किया गया कार्यक्रम में अहम भूमिका अध्यक्ष ममता देवी ,सचिव वीरेंद्र ओझा टाइगर रवि राजा ,महेंद्र ओझा, शैलेंद्र मिश्र कल्लू सिंह, समेत सैकड़ों लोगों ने अपनी अहम भूमिका निभाई !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ