अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो।रुदौली कोतवाली अंतर्गत टांडा खुलासा मोड़ के समीप रौजागांव ओवर ब्रिज के नीचे भोर मे ट्रक व ट्राली की टक्कर मे तीन लोग घायल हो गए घायलों को सीएचसी मे इलाज के लिए 108 एम्बुलेन्स की मदद से भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार आज भोर मे गन्ना लेकर किसान रामजी पुत्र राम केवल 42 वर्ष निवासी ग्राम धौरहरा कोतवाली रुदौली शुगर मिल रौजागांव जा रहा था रौजागांव ओवर ब्रिज के नीचे एक साईड गन्ना लदी ट्रकटर ट्रालियो का जाम लगा था जिसके पीछे ट्राली खडी कर दी थी बाद में पीछे से गोरखपुर से झाँसी जा रहे एक ट्रक ट्राला यूपी 53 ईटी 1464 ने जोर दार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्राली ट्रकटर दूसरी पटरी पर जाकर पलट गई जिससे रामजी ट्रक्टर से नीचे गिर कर घायल हो गए जिससे नेशनल हाईवे पर एक साइड जाम लग गया और एक साईड पर आवागमन बाधित था जिसे कोतवाली रूदौली के उपनिरीक्षक ग़ुलाम रसूल ने सुचारू रुप से चालू कराया।
वहीं ट्रक ट्राला जो चालक सन्दीप भारती पुत्र नरसिंह प्रसाद 22 वर्ष, परिचालक ज्ञान भारती पुत्र सुरेश प्रसाद 21 वर्ष निवासी सेमराधूसी थाना कसिया कुशीनगर ने बताया कि भोर मे गाडी चलाते समय झपकी आ जाने के कारण गाडी टकरा गई जिसमे हम दोनो लोग भी घायल हो गए।काफी देर तक पुलिस मौके नही पहुच सकी।उपनिरीक्षक के पहुँचने पर सभी घायलों को 108 एम्बूलेन्स की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुदौली मे ईलाज के लिए भर्ती करा गया जहां पर इलाज चल रहा है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ