डॉ ओपी भारती
गोंडा:योजनाओं का लाभ और जनसुविधाएं जन सामान्य के पास समय से पहुँचाना ही सरकार का उद्देश्य है। शासन इसके लिए सदैव तत्पर है। यह बात वजीरगंज शिक्षा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनहा मझरेती में सोमवार को तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने छात्र छात्राओं को स्वेटर वितरित करते हुए कही।
उन्होनें कहा कि देश और प्रदेश के मुखिया जरूरतमंदों की जरूरत पूरी करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। विधायक ने विद्यालय में स्तरीय शिक्षण एवं अन्य व्यवस्था के लिए प्रधानाध्यापक की तारीफ की।
बीएसए मनीराम ने कहा कि ठंड की शुरुआत हो चुकी है, इसलिए प्रत्येक परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को स्वेटर मानक के अनुरूप तत्काल वितरित किये जाय।इसमें लापरवाही क्षम्य नही होगी। इसके पूर्व माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। विद्यालय की छात्राओं श्वेता ,सानिया व स्नेहा ने मुख्य अतिथि के स्वागत में गीत गाया ।
प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार शुक्ल ने माला पहनाकर विधायक एवं बीएसए का स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय पांडेय, कृष्ण कुमार शुक्ल , जनार्दन मिश्र ने भी उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया।।विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि 110 बच्चों को स्वेटर का वितरण किया गया है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी आंनद प्रकाश सिंह, एबीआरसी सूर्यमणि पांडेय, राजनाथमिश्र, आनंद सिंह, मनोज शर्मा, रविन्द्र मिश्र, नंदकुमार मिश्र अच्युतानंद शुक्ल, शरद मिश्र सहित तमाम् लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ