Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आगामी कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर सांसद ने की समीक्षा बैठक










अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयारी में लगी हुई है । कार्यक्रम की तैयारी के लिए चरणबद्ध तरीके से विधानसभा वार कमेटियों का निर्धारण कर प्रभारियों की भी नियुक्ति कर दी गई है । कब किस कमेटी को कहां कार्यक्रम करने हैं इसके लिए तारीखों का भी निर्धारण किया जा चुका है ।





 आगामी दिसंबर माह में भाजपा की पदयात्रा संपन्न होनी है जिसमें भाजपा के लोग डोर टू डोर बूथ कमेटियों के सदस्यों तथा आम जनता से मिलकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे । आगामी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज सांसद दद्दन मिश्रा ने भाजपा कार्यालय अटल भवन में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और पूरी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई । 




बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों की तैयारी बैठक में सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्र के साथ में विधायक सदर पलटू राम, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू, नगर अध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू तिवारी, विजय गुप्ता अजय कृष्ण पाण्डेय, वरूण सिंह मोनू, विजय श्रीवास्तव सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे