Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान का डीएम ने किया शुभारम्भ












शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ ! राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत सोमवार को मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान की शुरूआत जाएं शम्भु कुमार द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कालेज से की गयी। इस अभियान को सफल बनाने हेतु राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा निकाली गयी रैली को जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।





 इस अवसर पर उन्होने कहा कि मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत 9 माह से 15 साल तक के प्रत्येक बच्चे का टीकाकरण होना है। जनपद में इस टीकाकरण अभियान के लिये 11 लाख बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस टीकाकरण को कराने से खसरा और रूबेला जैसी गम्भीर बीमारियो से बचा जा सकता है। उन्होने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करके इस अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक विद्यालय में कैम्प लगाकर टीकाकरण अनिवार्य रूप से प्रत्येक छात्र/छात्राओं  करायें, जनपद में कोई भी बच्चा इस टीकाकरण अभियान से छूटे न।





 इस अवसर पर डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री  के कुशल निर्देशन में प्रदेश में यह अभियान व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है जो आज से प्रारम्भ होकर 1 माह तक चलाया जायेगा। उन्होने बताया कि यह वैक्सीन सभी सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों, मदरसों, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर निःशुल्क लगायी जायेगी तथा गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छोटे बच्चों का भी टीकाकरण किया जायेगा।





 इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0के0 श्रीवास्तव ने भी मिजिल्स रूबेला अभियान टीकाकरण के सम्बन्ध में बिन्दुवार जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन मो0 अनीस ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका महिला चिकित्सालय डा0 रीता दूबे, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 योगेन्द्र यति डा0 राहुल कामले  विन्ध्याचल सिंह  सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तथा स्कूल की छात्रायें उपस्थित रही।


मंगरौरा में 91प्रतिशत बच्चों का हुआ एमआर टीकाकरण
 जिले के मंगरौरा ब्लॉक में बच्चों को मीजल्स और रूबेला से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के पहले दिन कुल 3607 बच्चों का टीकाकरण किया गया चिकित्सा अधीक्षक डा. भरत पाठक के नेतृत्व में सत्र पर टीकाकरण कर रही 29 टीमों को मॉनिटर किया गया ! नोडल अधिकारी आरबी यादव ने बताया पहले दिन का मंगरौरा ब्लॉक का लक्ष्य 3958 था जिसके सापेक्ष 3707 बच्चों का टीकाकरण कराया गया है ! 



आरबीएसके टीम विभिन्न विद्यालय में पहुंच कर एमआर अभियान को सफल बनाने का लोगों से अपील किया नेत्र परीक्षण अधिकारी सीएम शुक्ल ने बताया आरबीएसके टीम स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही विभिन्न विद्यालय एवं आंगनबाड़ी सेंटर पर पहुंच कर एमआर टीकाकरण कराने हेतु लोगों को जागरूक कर रही है !

स्कूल में टीकाकरण कराने से किया मना
 मंगरौरा ब्लॉक के अमुवाही गाँव में स्थित सत्य प्रकाश मेमोरियल स्कूल ने टीकाकरण कराने से मना कर दिया ! इसकी जानकारी सीएचसी अधीक्षक डॉ भरत पाठक को मिली को उन्होने तत्काल आरबीएसके टीम के साथ विद्यालय पहुंच कर ग्राम प्रधान को बुला कर विद्यालय के प्रबंधक को समझाया एवं टीकाकरण के फायदे के बारे में बताये एवं विद्यालय में अपने सामने टीकाकरण का कार्य शुरू कराया ! नोडल अधिकारी ने बताया सत्य प्रकाश मेमोरियल स्कूल में कुल 150 का लक्ष्य था जिसके सापेक्ष 136 बच्चों का टीकाकरण हुआ एमआर सुपरविजन डा महेंद्र मौर्य डा. सतीश डा अरुण गुप्ता सुरेंद्र चौधरी एसबी सिंह महेश पाठक समेत अन्य लोगों ने किया !




 निकली जागरूकता रैली 
 पं. नागेश दत्त पब्लिक स्कूल लालगंज मे सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा खसरा तथा रूबेला की संक्रामक बीमारी से नौनिहालों के बचाव के लिये सुरक्षित टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। वहीं नौनिहालों ने शिक्षको व अभिवावको के साथ विद्यालय से कालाकांकर हाईवे पर जागरूकता रैली भी निकाली। 



रूबेला के संक्रामक रोग से बचाव को लेकर स्कूल परिसर मे हुई संगोष्ठी को संबोधित करते हुए चिकित्साधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता ने कहा कि अभियान के तहत नौ माह से पन्द्रह वर्ष के सभी बच्चों को टीकाकरण से लाभान्वित कर खसरा के वायरस से बचाव के लिये जागरूकता आवश्यक है। उन्होनें लोगों से इस सामूहिक जीवनोपयोगी अभियान मे सक्रिय भागीदारी का आहवान किया।





अध्यक्षता चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी तथा संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आरती द्विवेदी ने किया। संगोष्ठी का संयोजन विद्यालय के संरक्षक प्रकाशचंद्र मिश्र द्वारा किया किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे