शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। जिले के लालगंज तहसील मुख्यालय पर सोमवार को संविधान दिवस की महत्तता पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सिविल जज विनीत यादव ने संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुये कहा कि भारतीय संविधान आत्मानुशासन के लिए देशवासियो की संकल्पबद्धता को मजबूती प्रदान करता है।
उन्होनें कहा कि संविधान की उपादेयता से ही भारतीय व्यवस्था का आज सुगम संचालन हमारे गौरव को मजबूत बनाने मे समर्थवान है। उन्होनें कहा कि देश की शासन प्रणाली मे तीनों अंगो की समानता मे व समाजवाद तथा पंथनिरपेक्षता के गुणों से अलंकृत हमारा संविधान परिपक्व लोकतंत्र की आधारशिला है।
अध्यक्षता करते हुये एसडीएम दिनेश मिश्र ने कहा कि संविधान का तात्पर्य विकास तथा कल्याणकारी राज्य के रूप मे जन की प्रभाविकता को समृद्धिशाली दर्जा दिया जाना है। पुलिस उपाधीक्षक ओपी द्विवेदी ने कहा कि भारतीय संविधान दुनिया के पटल पर इसलिये प्रभावी है कि संविधान का मूल तत्व हर क्षेत्र मे अनुशासन व कर्तव्य के सामन्जस्य मे निहित बनाया जाना हुआ करता है।
संगोष्ठी का संयोजन संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र व संचालन महामंत्री संदीप सिंह ने किया। इस मौके पर आरके रामलोचन त्रिपाठी ज्ञान प्रकाश शुक्ल राव वीरेंद्र सिंह शहजाद अंसारी विनोद मिश्रा अजय शुक्ल गुडडू संतोष पाण्डेय शैलेंद्र सिंह राजेश तिवारी सुधाकर मिश्र अनिल महेश शिव नारायण शुक्ल हरिशंकर द्विवेदी घनश्याम मिश्र आदि ने भी भारतीय संविधान की विशिष्टताओं पर प्रकाश डाला।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ