Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुंबई आतंकी हमले के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

 






शिवेश शुक्ला 

प्रतापगढ़ ! युवा क्रांति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए शहीदों को नगर स्थित कंपनी गार्डन में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी ! 






श्रद्धांजलि के उपरांत वक्ताओं ने कहा कि मां भारती की अस्मिता की आत्म रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले मुंबई हमले के शहीद हेमंत करकरे आलोक कम्टे संदीप उनी कृष्णन विजय सालस्कर की शहादत को आत्मसात कर हम सभी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं ! इनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है! वक्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान के नापाक इरादे को मात देकर देश की रक्षा कर इन शहीदों ने हम पर कर्ज लाद दिया!




श्रद्धांजलि के दौरान भाजपा जिला मंत्री अच्युतानंद पांडेय अखिलेश पंडित दीपेंद्र आलोक गर्ग बीएन शुक्ला रोहित सिंह विकास यादव आदित्य यादव राममूर्ति पवन तिवारी चंदन मिश्र संतोष श्रीवास्तव संदीप आशीष श्रीवास्तव दीपक शुक्ला सहित आदि लोग मौजूद रहे !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे