दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा। जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध कच्ची शराब बनाने वाले व बेचने वालों के खिलाफ छपिया थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार की सुबह करीब 6:00 बजे अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध छपिया क्षेत्र के भवाजितपुर हथिनी, दानेपुर भौरहा सहित कई अन्य गांव में आबकारी विभाग ने छापेमारी की विभाग द्वारा की गई छापेमारी की खबर लगते ही शराब बना रहे आरोपी वहां से भाग निकले |
आबकारी निरीक्षक आनंद शुक्ला ने बताया कि इस दौरान छपिया थाना क्षेत्र के भवाजितपुर गॉव से मंगल,खोड़े प्रसाद,फुलपता को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के ताहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गई हैं।इस दौरान लगभग दस कुंतल लहन और प्लास्टिक के डिब्बे और शराब बनाने के ऊपर को नष्ट कर बीस लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया।
छापेमारी में आबकारी निरीक्षक आनंद कुमार शुक्ला,अरुण शुक्ला सीता सिंह सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ