Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दो व्यापारियों को अगवा कर 14 लाख मांगने वाले दो आरोपी को पुलिस ने दबोचा







अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो। रौनाही थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर निवासी दो व्यापारियों का अपहरण कर 14 लाख रुपये की फिरौती मांगने के दो आरोपियों को पुलिस ने पं. बंगाल के मालदा टाउन से गिरफ्तार कर अगवा दोनों व्यापारियों को कब्जे में ले लिया। एसएसपी के निर्देश पर रौनाही थाने में 18 नवंबर को केस दर्ज किया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार रौनाही पुलिस अपहरणकर्ताओं सहित मालदा टाउन से वापस लौट रही है। 





व्यापार के सिलसिले में इब्राहिमपुर निवासी मो. हासिम (47) और मो. जुनैद (37) गत मंगलवार को पं. बंगाल के मालदा टाउन गए थे। वहां शुक्रवार को इनका अपहरण कर लिया गया था। अपहरणकर्ताओं ने दोनों के परिवारीजनों को फोन कर 14 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।परिवारीजनों ने एसएसपी को पूरे मामले से अवगत कराया। इस पर 18 नवंबर रविवार को एसएसपी के निर्देश पर रौनाही थाने में केस दर्ज किया गया था।




 बार-बार अपहरणकर्ताओं की धमकी आने से परेशान परिवार के तीन युवकों समेत थाने के उपनिरीक्षक राजेंद्र यादव, दो सिपाही टुकेश व कौशलेंद्र के साथ 22 नवंबर को मालदा के लिए निजी वाहन से रवाना हो गए। इस दौरान तय हुई फिरौती की रकम 10 लाख रुपये साथ ले गए। पुलिस ने मालदा टाउन पहुंचकर वहां की पुलिस के साथ जाल बिछाया और कामयाबी हासिल कर ली। 
       





सूत्र बताते हैं आरोपियों ने पहलेे रुपये सुनसान इलाके में मांगे लेकिन परिवारीजनों ने मोटी रकम और खतरा बताकर इन्हें एक होटल के कमरे में रुपये देना तय कर लिया। इस दौरान होटल में दो आरोपी आए तो परिवारीजनों ने रुपया तब तक न देने का अड़ंगा लगाया जब तक दोनों युवक सामने न आए। यह चाल पुलिस की कामयाब रही लालच में आरोपी फंस गए जैसे ही आरोपी अपहरण किए हुए लोगों को लेकर होटल के कमरे में आए।पुलिस ने दबोच लिया। इन्हें अब पुलिस औपचारिकताएं पूरी कर अयोध्या लाया जा रहा है।






 पीड़ित मो. हासिम के पिता मो. शफीक ने बताया आरोपी पकड़े गए हैं, सभी सुरक्षित लौट रहे हैं।वहीं एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने आरोपियों की गिरफ्तारी व अपहरण हुए लोगों की बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे