रिपोर्ट:सैय्यद सनाउद्दीन, इसौली सुल्तानपुर
इसौली,सुल्तानपुर।थाना बल्दीराय क्षेत्र के बहुरहवा बाजार के धीरेन्द्र प्रताप सिंह एंव अभिषेक उपध्याय नामक युवकों को बदमाशों ने मारी गोली ।हालत गम्भीर ।बलदीराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है इलाज ।हमलावर को ग्रामीणों ने दौड़ाया घर में घुसे ।थाना बल्दीराय पुलिस मौकेपर ।
आगे पढ़ें पूरी घटना:
मामला थाना बल्दीराय के बहुरावां बाजार की है जहाँ पर शुनील पांडव नामक व्यक्ति को भरे बाजार मे बदमाशों नें गोलीबारी कर घायल कर दिया। ग्रामीणों नें बदमाशों का पीछा किया। वही बाजार मे ही अभिषेक नामक युवक ने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर अभिषेक (16) को भून पर ही भून दिया परिजनों आनन फानन मे सीएससी बल्दीराय लेकर भागे जहाँ पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरा घायल युवक को सीएससी बल्दीराय से सुल्तानपुर रिफर कर दिया गया है
खबर लिखे जानेतक बदमाश एक शुक्ला नामक व्यक्ति के घर में घुसपैठ कर अंदर जा घुसे है ग्रामीणों ने चारों तरफ से घर को घेरे मे ले लिया है मौक़े पर बल्दीराय थानध्यक्ष मौजूद हैं।
बल्दीराय थाना क्षेत्र मे हत्यायें आयदिन होतीं रहती है पुलिस का इंकलाब सिर्फ कागजी घोड़ा साबित हो रहा है यहीं से अंदाज़ा यह लगाया जा रहा है बेखौफ बदमाश घर के अंदरूनी हिस्से मे गोलीबारी कर रहें है। योगीराज में बदमाश खुलेआम हत्यारे अपनी बदमाशी को अंजाम देने मे कोताही नही कर रहें है योगीराज में पुलिस बदमाशों के आगे बौनी साबित हे रहीं है

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ